गड्ढे में तब्दील सड़कों पर की धान रोपनी

भोजपुर जिले के आरा शहर में गड्ढे में तब्दील सड़क को लेकर आक्रोश थमने का नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:22 PM (IST)
गड्ढे में तब्दील सड़कों पर की धान रोपनी
गड्ढे में तब्दील सड़कों पर की धान रोपनी

आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में गड्ढे में तब्दील सड़क को लेकर आक्रोश थमने का नहीं ले रहा है। कभी सड़क जाम तो कभी धान रोपकर लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। रविवार को जन अधिकार छात्र परिषद द्वारा शहर के अनाईठ बजार- समिति रोड में गड्ढे में तब्दील सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि गड्ढे में तब्दील सड़क के कारण बाजार समिति- धोबीघटवा रास्ते में पैदल चलना दुभर हो गया है। गड्ढे में तब्दील सड़क पर जन अधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा के नेतृत्व में धान रोपा गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने कहा कि शहर में नगर निगम पूरी तरह फेल है। भोजपुर प्रशासन नकाम है। रोड गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। आए दिन हर रोज लोग हादसे के शिकार हो रहे है। कितने लोगों को पैर और हाथ टूट चुका है। अगर जिला प्रशासन एक से दो दिनों में गड्ढे को नहीं भरता हैं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि भोजपुर आरा नगर निगम को अब नरक निगम कहना गलत नहीं होगा। नाली सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये निकल चुका है। इसके बावजूद भी एक बारिश में पूरे आरा शहर जलमग्न हो जाता है। तमाम शहर की नालियां जाम हो चुकी है। पूरे शहर का कचरा सड़ांध मार रहा है। पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम के अफसर मस्त हैं और लोग त्रस्त है। अगर एक से दो दिनों के अंदर कोई समुचित व्यवस्था नहीं होती हैं तो जन अधिकार पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता रितेश कुमार ,आकाश कुमार, सोनू कुमार, अर्जुन कुमार ,रणधीर कुमार, सुरज कुमार, रोहित शर्मा, अनंत कुमार, चिटू कुमार यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी