भोजपुर में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स गोदाम पर झड़प, चार घायल

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर पैक्स गोदाम पर मंगलवार को धान अधिप्राप्ति के सवाल को लेकर झड़प हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:16 PM (IST)
भोजपुर में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स 
गोदाम पर झड़प, चार घायल
भोजपुर में धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स गोदाम पर झड़प, चार घायल

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर पैक्स गोदाम पर मंगलवार को धान अधिप्राप्ति के सवाल को लेकर झड़प हो गई। प्रशासन की लापरवाही के कारण पैक्स अध्यक्ष एवं किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष अनिल राय सहित चार लोग जख्मी हो गए। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसे लेकर अफरातफरी मची रही। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने कुछ समय के लिए पेरहाप के समीप आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर धान खरीदने की मांग करने लगे। बाद में सहार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं दरोगा अभयशंकर सिंह की पहल के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया। इस दौरान वाहनों का परिचालन अवरुद्ध रहा।

---

मंगलवार को दिया गया था धान अधिप्राप्ति का आश्वासन

आपको बताते चलें कि गुलजारपुर के किसान रविद्र राय, बिदेश्वरी शर्मा, कविद्र राय सहित अन्य किसानों द्वारा सरकार के द्वारा निर्धारित दर पर धान अधिप्राप्ति करने के लिए 15 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी को लिखित आवेदन दिया था। जिस पर वीसीओ जगदीश राम द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति मंगलवार को करने की आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद किसान अमरेश राय, कविद्र राय, श्रीनिवास राय, राकेश राय,संजय राय धान लेकर गुलजारपुर पैक्स गोदाम पर आए थे। जहां वीसीओ के नहीं रहने के कारण किसान एवं पैक्स अध्यक्ष के बीच प्लास्टिक बैग एवं समय को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष अनिल राय सहित चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां, चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पैक्स अध्यक्ष को आरा रेफर कर दिया। जहां, दोनों पक्षों के द्वारा सहार थाना में करीब 17 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।

-

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों पर प्लास्टिक बैग में धान खरीद करने को लेकर मारपीट करने, मशीन तोड़ने, क्रय पंजी स्टॉक रजिस्टर फाड़ने का मामला दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर, किसान हरेंद्र राय द्वारा स्थानीय थाना में अलग से मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें धान बेचे जाने पर अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में वीसीओ जगदीश राम ने बताया कि दो किसानों का पैसा बैंक में त्रुटि के कारण फंसा हुआ था। जिसको लेकर को-ऑपरेटिव बैंक नारायणपुर में विलंब हो गया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के धान का खरीद किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी