भोजपुर में दिखेगा उड़ीसा के जोड़ा मंदिर का माडल

दशहरा को लेकर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। पिछले साल कोरोना को लेकर पूजा पंडाल स्थलों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा वहीं इस साल विशेष चहल-पहल देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 11:20 PM (IST)
भोजपुर में दिखेगा उड़ीसा के जोड़ा मंदिर का माडल
भोजपुर में दिखेगा उड़ीसा के जोड़ा मंदिर का माडल

आरा : दशहरा को लेकर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। पिछले साल कोरोना को लेकर पूजा पंडाल स्थलों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं इस साल विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के चौक-चौराहों व सड़क किनारे भव्य पंडाल का निर्माण शुरु हो गया है। इस बार बिहारी मिल में दिखेगा उड़ीसा के जोड़ा मंदिर का माडल। प्रेम कला मंदिर, बिहारी मिल, अनाइठ के कार्यकर्ता दुर्गा पूजा को लेकर काफी सक्रिय हो गये हैं। भव्य पंडाल के निर्माण के साथ इसके अंदर स्थापित होने वाली मां दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी जोरों पर है। --- 70 ऊंचा होगा पंडाल : भव्य पंडाल लगभग 70 फीट ऊंचा और 45 फीट चौड़ा होगा। पंडाल निर्माता बिहार शरीफ के अनिल कुमार और मां आरण्य टेंट हाउस के झापल चौधरी हैं। -- 20 फीट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा : उक्त स्थल पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा लगभग 20 फीट ऊंची होगी। दुर्गा जी के साथ यहां गणेश जी, लक्ष्मीजी, कार्तिकजी, महिषासुर आदि की प्रतिमाएं होंगी। मूर्तिकार स्थानीय करमन टोला निवासी मुन्ना हैं। -- पंडाल के आसपास होगी पूरी लाईट की व्यवस्था : श्रद्धालुओं को रात में परेशानी न हो इसके लिए संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडाल के आसपास लाईट की पर्याप्त व्यवस्था होगी। धोबीघटवा से लेकर पूर्वी गुमटी और ओवरब्रिज तक प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। लाईट एंड साउंट रौशन लाईट, अनाईठ होगा। --- 40 सदस्यीय है संस्था की कमिटी : प्रेम कला मंदिर, बिहार मिल के सक्रिय सदस्यों की संख्या लगभग 40 है। जिसमें अध्यक्ष अध्यक्ष सुशील सिंह टाईगर, उपाध्यक्ष गोलू कुमार, सचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार के अलावा सदस्यों में प्रियांशु कुमार, साहिल कुमार, शक्ति कुमार, पिटू तिवारी, गुड्डू ठाकुर, सूरजभान कुमार, प्रेम प्रसाद, सोनू ठाकुर, प्रिस कुमार, विक्की कुमार, सुदामा कुमार, चंदन ठाकुर आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी