दंपती हत्याकांड में एक आरोपी को पाया गया दोषी

आरा। चर्चित दंपती हत्याकांड व चोरी के एक मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार को जमीरा निवासी आरोपी बमबम सिंह को दोषी पाया है। सजा के बिदु पर फैसले के लिए 23 मार्च को तिथि निर्धारित की गई है। अभियोजन की ओर से संचालन व बहस अपर लोक अभियोजक प्रशांत रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर 2016 की रात्रि में मुफ्फसिल थानान्तर्गत जमीरा गांव निवासी बटुक सिंह के घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी यमुना देवी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 12:33 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 12:33 AM (IST)
दंपती हत्याकांड में एक आरोपी को पाया गया दोषी
दंपती हत्याकांड में एक आरोपी को पाया गया दोषी

आरा। चर्चित दंपती हत्याकांड व चोरी के एक मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार को जमीरा निवासी आरोपी बमबम सिंह को दोषी पाया है। सजा के बिदु पर फैसले के लिए 23 मार्च को तिथि निर्धारित की गई है। अभियोजन की ओर से संचालन व बहस अपर लोक अभियोजक प्रशांत रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर 2016 की रात्रि में मुफ्फसिल थानान्तर्गत जमीरा गांव निवासी बटुक सिंह के घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी यमुना देवी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोने का गहना व रुपया चोरी कर लिया गया था। यमुना देवी गर्भवती थी। गोली लगने से उक्त दोनों की मौत हो गई थी। घटना को लेकर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभियोजन की ओर से 11 गवाहों की गवाही कोर्ट में हुई थी। कोर्ट ने सजा के बिदु पर सुनवाई के लिए 23 मार्च को तिथि निर्धारित किया है। सूत्रों के अनुसार रात में घर का दरवाजा खोलवाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। घटना के दिन पहले पैसे को लेकर वाद-विवाद भी हुआ था। इसके बाद हत्याकांड व चोरी की साजिश रची गई थी। छात्र को गोली मारे जाने में एक नामजद समेत दो अज्ञात पर केस

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में एक छात्र को गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। घायल छात्र उत्तम राय के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में लल्लू राय समेत दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जख्मी युवक 25 वर्षीय उत्तम कुमार मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खड़ाव गांव निवासी राजेश राय का पुत्र है। वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर, चंदवा मुहल्ले में रहता है। मालूम हो कि रामनगर, (न्यू पुलिस लाइन) निवासी जख्मी युवक उत्तम कुमार बुधवार की शाम जब वह मुहल्ले से ही क्रिकेट खेल कर वापस घर लौट रहा था कि उसी बीच रास्ते में उक्त युवकों द्वारा उसे घेर लिया गया था। जिसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी गई थी। फायरिग के दौरान उसे दो गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां, से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज बाबू बाजार स्थिति निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के मूल में सरस्वती पूजा के दौरान उपजे विवाद की बात सामने आई है।

chat bot
आपका साथी