भोजपुर के गड़हनी में हत्यारों की गिरफ्तारी को ले निकला कैंडल मार्च

रवि यादव को इंसाफ दो हत्यारों को गिरफ्तार करो रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:40 PM (IST)
भोजपुर के  गड़हनी में हत्यारों की 
गिरफ्तारी को ले निकला कैंडल मार्च
भोजपुर के गड़हनी में हत्यारों की गिरफ्तारी को ले निकला कैंडल मार्च

आरा। रवि यादव को इंसाफ दो, हत्यारों को गिरफ्तार करो, रवि यादव अमर रहें के नारों से गूंज उठा गड़हनी। मौका था रवि यादव की हत्या के खिलाफ में गड़हनी में निकाले गए कैंडल मार्च का। ज्ञात हो कि गड़हनी प्रखंड अंतर्गत इचरी पंचायत के भेड़री गांव निवासी युवा राजद नेता रवि यादव की 24 दिसम्बर 2020 को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। महीना भर बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है। रविवार को गड़हनी सहिला पुल से सैकड़ों लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर मार्च किया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाए।लोगों में बेहद गुस्सा न•ार व नाराजगी देखने को मिला। कैंडल मार्च गड़हनी बागर मोड़ से होते हुए गड़हनी गोला, नया बा•ार, गड़हनी स्टेशन, पशु मेला नहसी तक पहुंचा। बनास नदी पुल पर भीड़ सभा मे तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी 27 जनवरी तक अगर पुलिस मुजरिम को गिरफ्तार नहीं करेगी, तो 28 जनवरी से सर्वदलीय धरना प्रदर्शन थाना में किया जाएगा। कैंडल मार्च में मृतक रवि यादव के पिता हरिद्वार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. रफी रिजवी, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव, अविनाश राव, सुरेश यादव, संजय निराला, गायक तूफानी लाल यादव, श्रीनिवाश यादव, प्रमोद गुप्ता, मनोज सिंह, प्रमोद यादव, जाप छात्र नेता रितेश कुमार, मोहन राम, मनोरंजन यादव, अरुण मोरसिया, कमलेन्दु यादव, मो. इरफान, रमी•ा, कुणाल, गुड्डू यादव, प्रेम यादव, सोनू यादव, दीपक यादव, दिलीप, पिटू यादव, मेहीलाल यादव, प्रकाश कुमार, नितेश रजक, मो. अनवर, राम गोपाल सिंह सेमराव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी