पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:34 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

आरा। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय रायल रिसोर्ट चंदवा में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि पद से कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर भारत के अनुकूल बनाते हुए जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा दी। जिसका केंद्र बिन्दु अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति है, जिसके विकास से ही देश का विकास संभव है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा था। उनका जीवन कष्ट में था। विशिष्ठ अतिथि पद से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेन्द्र राय ने कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है। जिसे आज पूरे विश्व अपनाने के लिए तैयार है। वीकेएसयू दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. किस्मत सिंह ने कहा कि आज समाजवाद, पूंजीवाद, मा‌र्क्सवाद सभी विचारधाराओं से उपर एकात्म मानववाद है। जो पूरे विश्व की जरुरत है। पार्टी जिला अध्यक्ष डा. प्रेमरंजन चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता उनके अभारी हैं। उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साकार किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा संचालन वीकेएसयू हिदी विभागाध्यक्ष डा. रणविजय कुमार ने किया। अन्य वक्ताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, रंगबहादुर यादव, वंदना राजवंशी, अमरेन्द्र शक्रवार बलराम सिंह, रमेश सिन्हा, लव पांडे, पवन सिंह, प्रवक्ता संजय सिंह, सचिन सिन्हा, कुमार गौतम, दीपक सिंह, शैलेन्द्र राम, मणीशंकर राय, संदीप श्रीवास्तव, परशुराम चौधरी, शशि शेखर सिंह, नरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, विशाल सिंह, हैप्पी तिवारी, सुगम सहाय आदि थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मालयार्पण और वंदे मातरम गायन से की गई। वहीं जन्मोत्सव और जन सेवा के अनवरत 20 वर्ष पूर्ण करने पर कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बाबा जगेश्वर नाथ बुढ़वा महादेव मंदिर, महादेवा रोड, आरा में पूजा-पाठ कर जन्मोत्सव मनाया गया। 21 आचार्यों की सानिध्य में भव्य हवन, आरती का आयोजन किया गया। आयोजन में जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, राज्य परिषद सदस्य मुन्ना कुशवाहा, डां. संजय सिंह, सुशील मिश्र,भाजयुमो नेता संतोष पाण्डेय, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह, हैप्पी तिवारी, रानू चौरसिया, सुगम सहाय, प्रकाश सिंह, नीरज सोनी, रितेश वर्मा, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, गुड्डू पासवान आदि थे। अखिल भारतीय जनसंघ की जिला कार्यसमिति द्वारा स्थानीय फ्रेंड्स कालोनी स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पाण्डेय ने की। मंच संचालन अखिलेश्वर नाथ तिवारी एवं स्वागतभाषण उमेश सिंह कुशवाहा ने किया। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण राय, डा. सत्यनारायण उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी, विश्वनाथ दूबे, नर्वदेश्वर उपाध्याय, महेन्द्र पांडे, सीताराम ठाकुर, ब्रजकिशोर पाण्डेय, निलेश मिश्र, सुनील गुप्ता आदि थे। भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी मंडल स्थित बूथ स्तर पर आयोजित जयंती समारोह में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मंच संचालन पार्टी के मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विचार रखने वालों में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रहलाद राय के अलावा जिला मंत्री पवन सिंह, वरीय अधिवक्ता परशुराम चौधरी, शंभु चौरसिया, सचिन सिन्हा, कुमार गौतम, राहुल सिंह, अनील पांडे, राम दिनेश यादव, विभु सिंह, शशि शेखर, विवेक, भुवनेश्वर ठाकुर आदि थे।

chat bot
आपका साथी