गुंडी गांव में हिसक झड़प, आठ घायल

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर दखल-कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आठ से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पतालआरा लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। एक को गंभीर चोटें आई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 07:34 PM (IST)
गुंडी गांव में हिसक झड़प, आठ घायल
गुंडी गांव में हिसक झड़प, आठ घायल

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में गुरुवार को सरकारी जमीन पर दखल-कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आठ से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। एक को गंभीर चोटें आई है। झड़प में एक पक्ष से विनोद सिंह, सुबोध सिंह, विक्रम सिंह व बबन सिंह तथा दूसरे पक्ष से अजीत सिंह, शत्रुधन सिंह, रंजन सिंह एवं संजय कुमार को चोट आई है। सभी जख्मी गुंडी गांव के निवासी है। बताया जाता हैं कि गुंडी गांव में दोनों पक्षों के बीच सरकारी जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला रहा था। गुरुवार को जमीन पर जल-नल योजना का पाइप लगाया जा रहा था। जिसको लेकर विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान दोनो पक्षों लोगों ने जमकर लाठी-डंडे चलाई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसमें एक को गंभीर चोट आई है।

chat bot
आपका साथी