खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द व भाईचारा

जिला ग्रैप्लिग संघ के बैनर तले स्थानीय पश्चिमी ओवर ब्रिज के समीप सेंट जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय चौथा भोजपुर जिला ग्रैप्लिग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:26 PM (IST)
खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द व भाईचारा
खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द व भाईचारा

आरा : जिला ग्रैप्लिग संघ के बैनर तले स्थानीय पश्चिमी ओवर ब्रिज के समीप सेंट जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय चौथा भोजपुर जिला ग्रैप्लिग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान कृष्ण मुरारी के अलावा सचिव फादर फ्रांसिस, प्रिसिपल फादर जैकब, वाइस प्रिसिपल फादर डोमिनिक, फादर बॉस्को, ब्रदर सिलुवैनाथन, बिहार ग्रैप्लिग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिला के सेंट •ोवियर्स स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के नोगी स्टाइल में 34 किलोग्राम वर्ग में मणिकांत प्रकाश विजेता व आदित्य कुमार उप विजेता, 30 किलोग्राम वर्ग में सिद्धांत विजेता व अभिषेक कुमार उप विजेता, 42 किलोग्राम वर्ग विजेता सजल कुमारी व उप विजेता श्रेया गुप्ता, 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य राज विजेता व पियुष प्रभात उप विजेता, 27 किलोग्राम वर्ग में सोनी कुमारी विजेता व सौम्या कुमारी उप विजेता, इसी वर्ग में बालक वर्ग में विपुल कुमार विजेता व शशांक मिश्र उप विजेता बने। 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य नारायण विजेता व आशुतोष कुमार उप विजेता, 42 किलोग्राम वर्ग में रजनीकांत विजेता व मोहित कुमार उप विजेता, 55 किलोग्राम वर्ग में सत्यम प्रभाकर विजेता व शशांक कुमार उप विजेता, 30 किलोग्राम वर्ग में प्रिस कुमार विजेता व राहुल कुमार उप विजेता 38 किलोग्राम वर्ग में आयुष राज विजेता व शिवम कुमार उप विजेता, 46 किलोग्राम वर्ग में रीतेश राज विजेता व विष्णु गुप्ता उप विजेता घोषित हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में तृतीय पुरस्कार अभिजीत, अमित कुमार, शिवम, आयन, अक्षत आदि प्राप्त किए। अतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल दिया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द व भाईचारा को बढ़ाता है। पढ़ाई के साथ खेल बहुत जरूरी है। ग्रेप्लिग खेल आत्म रक्षार्थ के लिए बहुत ही बढि़या है। वहीं सुबोध कुमार यादव ने कहा कि बच्चे अधिक परिश्रम सफलता अवश्य मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर ये जिला, प्रदेश व देश का नाम रौशन करें यहीं शुभकामना है। प्रतियोगिता में जज प्रियंका कुमारी, टाइमकीपर सर्वजीत कुमार उर्फ गांधी और रेफरी अरविद कुमार थे। आयोजन को सफल बनाने में जिला ग्रेप्लिग संघ के सचिव रिजवानुल हक, संजना राय, मिसैल, हरिकांत, डब्लु, थामस, प्रशंसा कुमारी, आरजू परवीन, पूनम तिरकी, सोनाली कुमारी, कुमारी श्वेता, प्रियंका कुमारी आदि की भूमिका अहम रही।

chat bot
आपका साथी