भोजपुर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन गिरफ्तार

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव स्थित एक घर से पुलिस ने शनिवार की रात पंखे से लटके हालत में एक विवाहिता का शव बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:18 PM (IST)
भोजपुर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन गिरफ्तार
भोजपुर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन गिरफ्तार

आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव स्थित एक घर से पुलिस ने शनिवार की रात पंखे से लटके हालत में एक विवाहिता का शव बरामद किया। मृतका 30 वर्षीया ब्यूटी तिवारी उर्फ बुची पियनिया गांव निवासी हरिओम तिवारी की पत्नी थी। इसे लेकर मृतका के पिता राजनारायण तिवारी ने तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर बंगाल पुलिस के जवान व मृतका का भाई राकेश दुबे ने उसके पति, देवर और भैंसुर पर दहेज को लेकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति, देवर और भैंसुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी राज नारायण तिवारी ने अपनी पुत्री ब्यूटी तिवारी उर्फ बुची की शादी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव निवासी स्व.केदारनाथ तिवारी के पुत्र हरिओम तिवारी से दो मई

वर्ष 2016 में की थी। भाई के अनुसार पिता ने आरा शहर में जमीन खरीदा है। जिसको लेकर उसका पति आरा के जमीन लिखवाने को लेकर उसके साथ बराबर मारपीट करता था और दबाव डालता था। जिसकी शिकायत उसने कई बार अपने मायके वालों से भी की थी। उसने बताया कि विवाहिता इसी वर्ष के दो मई को अपने मायके गई थी और करीबन एक महीने तक वहीं थी।उसी दौरान उसका देवर उसे लेने उसके मायके गया था। पंचायती कर उसे वापस अपने घर ले आया था। शनिवार की दोपहर उसने अपने मायके में फोन किया और उसने बताया कि उसका पति मायके वालों से पैसे मांगने को लेकर दबाव बना रहा है।जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच शनिवार की रात उसके ससुराल के ही एक व्यक्ति द्वारा फोन पर मृतका के स्वजनों को सूचना मिली कि उसके ससुराल में कुछ ठीक नहीं है। जिसके बाद सूचना पाकर मृतका के परिजनों ने उसके मोबाइल पर करीबन 20 काल किया। लेकिन उसका फोन नहीं उठा। जिसके बाद स्वजन घबरा गए और फौरन उसके ससुराल पहुंचे। जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके घर के सभी दरवाजे बंद है। जिसके बाद स्वजनों इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने मृतका के पति हरिओम तिवारी, उसके दो भाई ओम तिवारी एवं हरेराम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतका अपने तीन भाई व तीन बहन ने चौथे स्थान पर थी। मृतका को एक तीन वर्षीय पुत्र चीकू उर्फ बाहुबली है।

chat bot
आपका साथी