भोजपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर चार दुकानें सील

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर प्रशासन ने शहर के साथ-साथ प्रखंडों में भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:01 PM (IST)
भोजपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को 
लेकर चार दुकानें सील
भोजपुर में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर चार दुकानें सील

आरा। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर प्रशासन ने शहर के साथ-साथ प्रखंडों में भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। आरा शहर में सोमवार को भी कई जगहों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। कोईलवर में दो व पवना में दो दुकानों को सील कर दिया गया। कोईलवर में लॉकडाउन के गाइडलाइन का उल्लंघन कर दुकान खोलने और वहां जुटने वाली बेतरतीब भीड़ की खबर दैनिक जागरण अखबार में छपने के बाद कोईलवर प्रशासन हरकत में आ गया। कोईलवर सीओ अनुज कुमार खुद दल बल के साथ सड़क पर निकले और दुकानदारों को भीड़ न लगाने का आदेश दिए। इस दौरान वे बिना मास्क सड़क पर घूम रहे लोगों को फटकार लगाते भी दिखे। साथ ही कई लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते भी नजर आए। सुबह-सुबह दल बल के साथ चौक-चौराहों पर खुली दुकानों की जांच करने पहुंचे सीओ ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सामने स्थित मार्केट में अनावश्यक रूप से खुली दो दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों को अगले आदेश तक बिना अनुमति खोलने पर रोक लगा दी गई। लॉकडाउन के गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक वस्तुओं की श्रेणी में वर्णित दुकानों को बंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगली बार वे बख्शे नही जाएंगे। कोईलवर पुलिस भी सख्त नजर आई। कायमनगर बाजार पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस को डंडे भी चटकाने पड़े। दूसरी ओर, पवना बाजार में लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर दो दुकानों को सील कर दिया गया। कोरोना को लेकर चौकसी बढी है।

chat bot
आपका साथी