भोजपुर में बालू के अवैध खेल में लंबे समय से दागदार होती रही है खाकी

भोजपुर जिले में बालू के अवैध खेल में खाकी पर एक फिर दाग लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 11:50 PM (IST)
भोजपुर में बालू के अवैध खेल में लंबे समय से दागदार होती रही है खाकी
भोजपुर में बालू के अवैध खेल में लंबे समय से दागदार होती रही है खाकी

आरा: भोजपुर जिले में बालू के अवैध खेल में खाकी पर एक फिर दाग लगा है। चंद पुलिसकर्मियों की कारगुजारियों के कारण वर्दी की साख अब खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल के दिनों में सहार के तत्कालीन थानेदार आनंद सिंह की बर्खास्तगी तक हो चुकी है। जिले के सात पूर्व एवं वर्तमान थानाध्यक्षों का जिले से बाहर तबादला भी हो चुका है। भोजपुर एसपी राकेश कुमार दूबे का तबादला भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। भोजपुर जिले में चंद कनीय पुलिसकर्मियों की कारगुजारियों के कारण वर्दी की साख अब खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रकों पर लदे बालू से तेल निकालने के इस खेल में एक साल के अंदर 12 पुलिसकर्मियों को जेल की हवा खानी पड़ चुकी है। जबकि, सहार के तत्कालीन थानाध्यक्ष फरार है। भोजपुर जिले में चंद पुलिसकर्मियों की कारगुजारियों के कारण वर्दी की साख अब खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।

-----

कब और कहां हुई थी बड़ी कार्रवाई

23 जून 2020

-पीरो के हसनबाजार में ट्रक से महज दो सौ रुपये की वसूली में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी पकड़े गए थे। गश्ती में निकले पुलिसकर्मी वसूली के चक्कर में रोहतास की सीमा तक चले गए। हसन बाजार ओपी में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस हुआ था।

--

6 दिसंबर 2020

- भोजपुर एसपी हर किशोर राय के आदेश पर अवैध वसूली में ही चांदी थाना के एक चौकीदार अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रंगदारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। नासरीगंज-सकड्डी पथ पर अवैध वसूली की जा रही थी।

--

04 जनवरी 2021

बड़हरा थाना के एक दफादार विनय पांडेय द्वारा अवैध वसूली की तस्वीरें व वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर अविलंब केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी। बड़हरा थाना अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा चेकपोस्ट पर दफादार विनय पांडेय द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी।

-----

20 जनवरी 2021

-चांदी थाना में कार्यरत दारोगा जितेन्द्र सिंह को बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़ा गया था। नासरीगंज-सकड्डी पथ पर बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा था। रंगदारी एक्ट में केस हुआ था।

---

09 फरवरी 201

-सहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर बजरेयां फौजी घाट के समीप ट्रकों से अवैध वसूली में होमगार्ड जवान विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। रास्ते से गुजर रहे बालू लदे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली किए जाने का आरोप था।

--

10 फरवरी 2021

- पीरो थाना में कार्यरत एएसआई कृपा नारायण झा द्वारा केस में रिश्वत लिए जाने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा था। मामला निगरानी कोर्ट में है।

---

23 फरवरी 2021

भोजपुर जिले के थाना पेट्रोलिग वाहनों में लगे कैमरा युक्त जीपीएस ट्रैकिग सिस्टम ने वार्दीधारी पुलिसकर्मियों का सारा खेल बिगाड़ दिया था। ट्रकों से अवैध वसूली व प्राइवेट चालक रखने के चक्कर में एक थानेदार व तीन एएसआई सहित 15 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी थी। जबकि, दो चालक सिपाहियों को एफआइआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। चांदी थाना का गश्ती दल रोज की तरह नाइट पेट्रोलिग में निकला हुआ था। जिला बल के ड्राइवर शिव कुमार को कैमरा युक्त जीपीएस सिस्टम से ट्रक ड्राइवरों से पैसा वसूलते देखा गया। जिसके बाद जांच में पकड़े जाने पर चालक सिपाही को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। चांदी थाना का गश्ती दल रोज की तरह नाइट पेट्रोलिग में निकला हुआ था। जिला बल के ड्राइवर शिव कुमार को कैमरा युक्त जीपीएस सिस्टम से ट्रक ड्राइवरों से पैसा वसूलते देखा गया। जिसके बाद जांच में पकड़े जाने पर चालक सिपाही को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था।

- ---

07 जून 2021

भोजपुर पुलिस ने सहार में बालू लदे अवैध ट्रकों से वसूली के मामले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के भाई अशोक यादव को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दलाल समेत थानाध्यक्ष आनंद सिंह पर केस हुआ था। तत्कालीन थानेदार पर संरक्षण देने का आरोप लगा था। बाद में एसपी की अनुशंसा पर डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया था।

chat bot
आपका साथी