भोजपुर डीएम ने अंचल कार्यालय व पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय और तिलाठ स्थित पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। डीएम रोशन कुशवाहा ने सबसे पहले अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:16 PM (IST)
भोजपुर डीएम ने अंचल कार्यालय व पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
भोजपुर डीएम ने अंचल कार्यालय व पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

भोजपुर । डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय और तिलाठ स्थित पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। डीएम रोशन कुशवाहा ने सबसे पहले अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यालय के रोकड़ पंजी, आगत-निर्गत पंजी की गहनता से छानबीन की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सीओ चंद्रशेखर सिंह को आगत-निर्गत पंजी को पूरी तरह अपडेट रखने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने दाखिल खारिज के मामलों का त्वरित निष्पादन व भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र समेत आरटीपीएस केंद्र के माध्यम से आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं को भी अपडेट रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर पीरो एसडीओ अमरेंद्र कुमार, बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद डीएम रोशन कुशवाहा ने तिलाठ जाकर यहां के पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। पैक्स गोदाम के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने किसानों से धान की खरीदारी में पारदर्शिता रखने और धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। तिलाठ जाने के क्रम में डीएम ने गोल्डन राइस मिल का भी निरीक्षण किया।

----------

डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण संसू., शाहपुर: उप विकास आयुक्त हरिनारायण पासवान ने स्थानीय प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के रोकड़ बही सहित अन्य योजनाओं के संधारित पंजियों का अवलोकन किया। साथ ही रोकड़ बही को लेकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार को दिशा-निर्देश दिया, ताकि रोकड़ बही का संधारण पूरी तरह से पारदर्शी हो। साथ ही कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति पंजी को प्रत्येक दिन चेक करने तथा समय पर कार्यालय नहीं आने वाले कर्मियों पर विशेष रूप से नियंत्रण रखने को कहा। उप विकास आयुक्त के निरीक्षण को लेकर प्रखंड कार्यालय का वातावरण अन्य दिनों की अपेक्षा काफी बदला हुआ था।

chat bot
आपका साथी