भतीजे ने चाची को किया घायल

भोजपुर जिले के चौरी थाना अन्तर्गत पुरहरा गांव में शनिवार की रात एक भतीजे ने अपनी एक चाची को भाला घोंपकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:32 PM (IST)
भतीजे ने चाची को किया घायल
भतीजे ने चाची को किया घायल

आरा। भोजपुर जिले के चौरी थाना अन्तर्गत पुरहरा गांव में शनिवार की रात एक भतीजे ने अपनी एक चाची को भाला घोंपकर घायल कर दिया। जबकि, दूसरी चाची डंडे की पिटाई से घायल हो गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल, आरा में चल रहा है। घटना के मूल में संपत्ति को लेकर चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। घायलों में पुरहरा गांव निवासी भुअर ¨सह की पत्नी सरोजा देवी (40वर्ष) तथा वीरेन्द्र ¨सह की पत्नी सीमा देवी (35वर्ष) शामिल है। इसमें सरोजा देवी को पैर में भाला मारकर घायल किए जाने का आरोप है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पुरहरा गांव निवासी राम अयोध्या ¨सह एवं भुअर ¨सह के बीच संपत्ति विवाद को लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस बीच शनिवार की रात बंटवारे के विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद सरोजा देवी को भाला घोंपकर घायल कर दिया गया। जबकि, उसकी ही बहन सीमा देवी की पिटाई कर दी गई। बाद में दोनों को इलाज के लिए सहार से सदर अस्पताल, आरा लाया गया। घायल महिला ने अपने भैसूर राम अयोध्या ¨सह के बेटे धर्मेंद्र पर हमले का आरोप लगाया है। दूसरी ओर नवादा थाना अन्तर्गत डीएम कोठी रोड में नीरू ओझा नामक एक महिला की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घायल महिला डीएम कोठी रोड निवासी कृष्ण कुमार ओझा की पत्नी बताई जाती है। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

chat bot
आपका साथी