भोजपुर में सुबह से शाम तक झमाझम बारिश

भोजपुर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक झमाझम बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM (IST)
भोजपुर में सुबह से शाम तक झमाझम बारिश
भोजपुर में सुबह से शाम तक झमाझम बारिश

आरा: भोजपुर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित रहा और लोग घरों से बाहर कम निकले। बड़हरा में सबसे ज्यादा तो कोईलवर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि पिछले सप्ताह से जिले में जारी मानसून की बारिश से किसानों में खुशी देखी जा रही है। खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसान धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं और बिचड़ा डालने में भी तेजी आ गई है। समय से पूर्व मानसून की बारिश शुरू हो जाने से किसानों से लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों में खुशी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी जिले में अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. पीके द्विवेदी ने बताया कि भोजपुर में इस वर्ष मानसून की अच्छी शुरुआत से धान के बेहतर उत्पादन का अनुमान है। समय से धान का बिचड़ा खेतों में डाला जा रहा है और समय से धान की रोपनी शुरू हो जाने की पूरी संभावना है। यह बारिश धान की खेती के लिए सोने में सुगंध जैसा है।

------

कहां हुआ कितना वर्षापात ( मिमी में):

प्रखंड वर्षापात

बिहिया 60.2

सहार 30.4

अगिआंव 44.8

जगदीशपुर 30.4

चरपोखरी 52.8

पीरो 51.2

शाहपुर 35.4

उदवंतनगर 10.2

गड़हनी 62.4

बड़हरा 84.4

कोईलवर 27.4

संदेश 42.2

आरा 34.8

तरारी 34.6

---- बाक्स

----

127 हेक्टेयर में किसानों ने डाला धान का बिचड़ा:

आरा: जिले में 127 हेक्टेयर में किसानों ने धान का बिचड़ा शनिवार तक डाला है। जबकि जिले में 11,500 हेक्टेयर में धान का बिछड़ा डालने का लक्ष्य कृषि विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। अब तक आरा सदर प्रखंड में 12 हेक्टेयर, बड़हरा में 8 हेक्टेयर, कोईलवर में 8 हेक्टेयर, संदेश में 9 हेक्टेयर, उदवंतनगर में 8 हेक्टेयर, सहार में 6 हेक्टेयर, अगिआंव में 7 हेक्टेयर, पीरो में 10 हेक्टेयर, तरारी में 11 हेक्टेयर, चरपोखरी में 12 हेक्टेयर, गड़हनी में 8 हेक्टेयर, जगदीशपुर में 15 हेक्टेयर, शाहपुर में 5 हेक्टेयर तथा बिहिया प्रखंड में 8 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा किसानों ने डाला है। मौसम की लगातार हो रही बारिश के बीच खेतों में धान का बिचड़ा डालने में तेजी आ गई है।

chat bot
आपका साथी