बिहिया अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी

बिहिया। नशे में धुत बदमाशों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहिया में घुस कर तोड़फोड़ और सुरक्षा गार्ड की पिटाई के विरोध में शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल का काम काज ठप कर हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी बदमाशों की गिरफ्तारी और सीएस भोजपुर और अन्य वरीय पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए विरोध में नारे लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 11:58 PM (IST)
बिहिया अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी
बिहिया अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट को लेकर हड़ताल पर रहे स्वास्थ्यकर्मी

बिहिया। नशे में धुत बदमाशों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिहिया में घुस कर तोड़फोड़ और सुरक्षा गार्ड की पिटाई के विरोध में शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल का काम काज ठप कर हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी बदमाशों की गिरफ्तारी और सीएस भोजपुर और अन्य वरीय पदाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए विरोध में नारे लगा रहे थे। स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण लेबर रूम, ओपीडी से लेकर कोविड सहित विभिन्न टीकाकरण का काम घंटों ठप रहा। दोपहर 12 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौटे। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नन्द किशोर यादव ने स्वास्थ्यकर्मियों को समझाते हुए कहा कि बदमाशों पर एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन भेजा जा रहा है। यदि, उनपर कार्रवाई नहीं होती है या इसमें विलंब होता है तब आपको जो करना है करें, तब तक काम पर लौटे। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट गए। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच देर तक नोकझोंक होती रही। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि आए दिन हमारे साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जिसको जो मन में आए बोल और करके चला जाता है। हमारी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। हम कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे।मालूम हो कि गत शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में धुत तीन की संख्या में रहे बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल में तोड़फोड़ की और मना करने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों की जमकर पिटाई कर निकल गए थे। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन बदमाश अस्पताल में पहुंचे और दवा न मिलने की बात बोलते हुए गाली-गलौज व हंगामा मचाने लगे। इसी बीच गार्ड द्वारा सुबह आकर डॉक्टर से बात करने को कहने के बाद नशे में धुत युवकों ने गार्ड का डंडा छिनकर उसकी पिटायी शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात दो अन्य गार्ड जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनकी भी पिटायी कर दी, जिससे गार्ड मान सिंह का सिर फट गया। वहीं घटना में दो अन्य गार्ड अशोक कुमार उर्फ गोरख व परशुराम को गंभीर चोटें आयी हैं। इस दौरान युवकों ने ओपीडी के डॉक्टर कक्ष का गेट तोड़ दिया तथा अन्य सामानों को तोड़कर धमकाते हुए आराम से चलते बने। इस बीच मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

-----

और महिला ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का सबसे खराब असर लेबर रूम पर देखा गया। जब लेबर रूम की ऑन ड्यूटी एएनएम लेबर रूम छोड़ हड़ताल पर बैठी थी तो लेबर रूम में प्रसव पीड़ा से पीड़ित उमरावगंज की महिला दर्द से छटपटाते बाथरूम गयी जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उसकी तीमारदारी में जुटी आशा कार्यकर्ता जब जागरण टीम को दे रही थी कि इस बीच ऑन ड्यूटी एएनएम भागी भागी लेबर रूम पहुंची तथा सम्बंधित आशा कार्यकर्ता से उलझते हुए उसे चुप कराने लगी। एएनएम ने आशा कार्यकर्ता को झूठ बताते हुए दावा किया कि उसके सहयोग से बच्चा बेड पर हुआ है। वहीं मौजूद तीयर गांव के भरत सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ घंटे से प्रसव पीड़ित अपनी बच्ची को भर्ती कराएं हैं, पर कोई देखने वाला नहीं है।

chat bot
आपका साथी