किसान चौपाल में किसानों को दी गई अहम जानकारियां

प्रखंड के रामपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में रबी किसान चौपाल सह विश्व मृदा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन बीएओ उमेश कुमार सुमन ने दीप जलाकर किया। मौके पर उपस्थित कृषकों को कृषि की विभिन्न सरकारी योजनाओं व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:17 AM (IST)
किसान चौपाल में किसानों को दी गई अहम जानकारियां
किसान चौपाल में किसानों को दी गई अहम जानकारियां

संवाद सूत्र, बड़हरा (भोजपुर) : प्रखंड के रामपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में रबी किसान चौपाल सह विश्व मृदा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन बीएओ उमेश कुमार सुमन ने दीप जलाकर किया। मौके पर उपस्थित कृषकों को कृषि की विभिन्न सरकारी योजनाओं व सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान योजनाओं की जानकारी कृषि कर्मियों में शशि भूषण सिंह, मनोज सिंह आदि ने दी। उपस्थित किसानों में नागेन्द्र सिंह, कृष्णंदन सिंह, हरेन्द्र सिंह, भगमानो देवी, धर्मराज सिंह, संतोष सिंह आदि दर्जनों लोग थे।

chat bot
आपका साथी