प्रखंडों में संचालित सामुदायिक रसोई घर में गरीबों को मिल रहा मुफ्त भोजन

मुख्यालय की भांति भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में भी स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई घरों में लाचार एवं गरीब लोगों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:01 PM (IST)
प्रखंडों में संचालित सामुदायिक रसोई घर में गरीबों को मिल रहा मुफ्त भोजन
प्रखंडों में संचालित सामुदायिक रसोई घर में गरीबों को मिल रहा मुफ्त भोजन

आरा। मुख्यालय की भांति भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में भी स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई घरों में लाचार एवं गरीब लोगों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। जगदीशपुर से संवाद सहयोगी के अनुसार •ालिा प्रशासन के निर्देश पर जगदीशपुर नगर पंचायत में भी सामुदायिक रसोई की शुरूआत नगर के झंझरीया पोखरा सिथत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में की गई। जगदीशपुर नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष यादव की देखरेख में आरंभ की गई इस सामुदायिक रसोई में चावल, दाल एवं सब्जी भोजन के रूप में दिया जा रहा है। नपं के प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष यादव ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लगे संपूर्ण लॉकडाउन में निराश्रितों, निश्शक्त, निर्धन, मजदूर व •ारूरतमंदों के लिए जगदीशपुर नगर पंचायत द्वारा सामुदायिक किचेन आरंभ किया गया है, जिसमें पहले ही दिन करीब तीन सौ लोगों ने भोजन किया। सामुदायिक किचेन में नगर पंचायत द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष यादव ने बताया कि शनिवार से दोपहर व शाम में भी भोजन कराया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद संजय पासवान, सुरेन्द्र साह, धुरूप कांस्यकार सहित अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे। वहीं कोईलवर से संवाद सूत्र के अनुसार कोविड-19 को लेकर चल रहे संपूर्ण लॉकडाउन के मद्देनजर समाज के अत्यंत गरीबों को बना बनाया भोजन मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सामुदायिक रसोई घर स्थानीय काजी वहीद अशरफ मध्य विद्यालय कोईलवर परिसर में तीसरे दिन भी चला। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 63 गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया गया, जबकि शाम के भोजन की तैयारी में प्रशासन द्वारा तैनात कर्मी व रखे गए रसोइए लगे हैं। भोजन में दाल चावल, सब्जी, पापड़ आदि का प्रावधान है। कोईलवर रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर पश्चिम एनएच- 30 के किनारे अवस्थित उक्त विद्यालय में चलाये जा रहे उक्त रसोई घर का लाभ स्थानीय गरीबों के अलावा लॉकडाउन में फंसे कुछ गरीब मजदूरों व राही-मुसाफिरों को भी मिल रहा है। गरीब व असहाय लोगों में इसके प्रति उत्साह दिखा व उन्होंने इस विकट समय मे इसे जरूरी बताया तथा सरकार व प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। वहीं बिहिया से संवाद सूत्र के मुताबिक प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में चल रहे सामूहिक किचेन में आज प्रथम पाली में 67 लोगो ने भोजन ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी