पंचायत चुनाव: डीएम ने 16 कोषांगों का किया गठन

पंचायत चुनाव की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारी सभी क्षेत्रों में तेज हो गई है। इस कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पंचायत चुनाव के लिए 16 कोषांगों का गठन किया है और सभी कोषांगों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:32 PM (IST)
पंचायत चुनाव: डीएम ने 16 कोषांगों का किया गठन
पंचायत चुनाव: डीएम ने 16 कोषांगों का किया गठन

जागरण संवाददाता, आरा: पंचायत चुनाव की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है। आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर पंचायत चुनाव की तैयारी सभी क्षेत्रों में तेज हो गई है। इस कड़ी में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पंचायत चुनाव के लिए 16 कोषांगों का गठन किया है और सभी कोषांगों के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। जिन 16 कोषांगों का गठन किया गया है, उसमें निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी जयंत जयसवाल को बनाया गया है, जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार को बनाया गया है। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता मो. शब्बीर हसन सह भूअर्जन पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद को बनाया गया है। इसी तरह प्रशिक्षण कोषांग के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता मुकेश कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद को प्रतिनियुक्त किया गया है। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार पांडेय बनाए गए हैं, जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा, प्रवीण कुमार बनाए गए हैं। वाहन कोषांग के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस कोषांग के लिए सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में डीपीओ (शिक्षा) कृष्ण मुरारी गुप्ता को प्रतिनियुक्त किया गया है। सामग्री कोषांग के लिए वरीय उप समाहर्ता नूरी प्रवीण को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी जिला शिक्षा प्रकाश रंजन को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा मत पत्र कोषांग, एमसीसी कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, चुनाव प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, ईवीएम क्लस्टर कोषांग, वज्रगृह कोषांग, मतगणना कोषांग, शिकायत निवारण समाधान कोषांग एवं सिगल विडो (एकल खिड़की ) कोषांग का भी गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह जिला पदाधिकारी ने कोषांग गठन के उपरांत सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के आलोक में निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय त्रुटिरहित करना सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी