करथ हत्याकांड में अमित के विरुद्ध नामजद एफआइआर

आरा। तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में घटित किसान अजय कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। मृतक के पुत्र राकेश कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में करथ गांव के ही अमित कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपित फरार बताया जाता हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 11:23 PM (IST)
करथ हत्याकांड में अमित के विरुद्ध नामजद एफआइआर
करथ हत्याकांड में अमित के विरुद्ध नामजद एफआइआर

आरा। तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव में घटित किसान अजय कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। मृतक के पुत्र राकेश कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में करथ गांव के ही अमित कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपित फरार बताया जाता हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। मृतक 50 वर्षीय अजय कुमार सिंह करथ गांव निवासी नवरंग सिंह का पुत्र था। देर रात शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान गोली का पिलेट नहीं मिला। क्योंकि, सिर के भाग में लगी गोली आंख के पास से आर-पार हो गई थी। हत्या की इस घटना को आपसी वर्चस्व, पैसा व धंधे से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्य आरोपित का कनेक्शन शराब धंधेबाजों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले से मारपीट व शराब से जुड़े केस में दागी रहा है। यूपी के वाराणसी में भी पहले केस हुआ था।

--

खेत से लौटने के दौरान मारी गई गोली

इधर, मृतक के पुत्र राकेश कुमार सिंह ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें कहा हैं कि वह रविवार की शाम अपने पिता अजय कुमार सिंह के साथ बधार से घर लौट रहा था। उसके पिता आगे चल रहे थे। जबकि, वह अपने पिता के साथ पीछे-पीछे चल रहा था। इस दौरान बाइक सवार मुख्य आरोपित अमित सिंह अचानक आ धमका और गाली- गलौज करते हुए उसके पिता को पिस्टल से सिर में गोली मार दी। इसके बाद जब उसके ऊपर पिस्तौल ताना तो वह जान बचाकर भाग निकला। बाद में हो-हल्ला किए जाने पर गांव के ग्रामीण जुट गए।इसके बाद इलाज के लिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन, घायल अजय सिंह की मौत रास्ते में ही हो गई।

chat bot
आपका साथी