भोजपुर में फौैजी की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:39 PM (IST)
भोजपुर में फौैजी की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत
भोजपुर में फौैजी की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका 24 वर्षीया नीतू देवी सरथुआ गांव निवासी सनीश कुमार सिंह की पत्नी थी। पति फौज में है। सोमवार की शाम शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज में पैसे मांगने एवं गलत इलाज कराकर बहन को मारने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष के अनुसार आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---

नौ माह पूर्व हुई थी शादी

इधर, मुफस्सिल थाना के अलीपुर निवासी मृतका के भाई कृत कुमार ने बताया कि मां-बाप के गुजर जाने के बाद उसने खेत बेचकर अपनी बहन की शादी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी सनीश कुमार सिंह से 11 दिसंबर 2020 को पूरे हिदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज में पैसे की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर उसे बराबर प्रताड़ित भी किया जाता था।

---

शव जलाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस

इस बीच सोमवार की दोपहर पियनिया गांव के निवासी एवं उसके मौसेरे भाई के द्वारा फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत गई है। उसके ससुराल वाले उसके शव को जलाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उसने इसकी जानकारी उदवंतनगर थाना पुलिस को दी। थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी अपने दलबल के साथ गांव में ही शव को बरामद कर लिया। इधर, ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता को एक सितंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में आपरेशन कर प्रसव हुआ था। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 10 दिन पूर्व अचानक उसे पीलिया हो गया और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद ससुराल वालों द्वारा उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

---

20 दिन पहले जन्मे अबोध के सिर से उठा मां का साया

बताया जाता है कि मृतका का पति एसएसबी जवान है। वह वर्तमान में आसाम में पोस्टेड है। मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर थी। मृतका को सिर्फ 20 दिन का एक दूध मुहां बच्चा है। जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी