भोजपुर में करंट से किसान की मौत

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 10:48 PM (IST)
भोजपुर में करंट से किसान की मौत
भोजपुर में करंट से किसान की मौत

आरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक 47 वर्षीय अनिल कुमार सिंह कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर पकड़ी गांव निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र थे।वह गांव पर ही रह कर खेती करते थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान अनिल कुमार सिंह गुरूवार की दोपहर खेत मे जा रहे थे।जहां, रास्ते मे पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा पड़ा था। अचानक टूटकर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आएं। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

--

तीन भाइयों में बड़े थे अनिल

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।मृतक के परिवार में पत्नी रूबी देवी व दो पुत्र उज्जवल एवं प्रकाश है। मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

-------

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर झुलसा आरा: नवादा थाना क्षेत्र के बहीरो गांव में गुरुवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां, उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर 17 वर्षीय अभिषेक कुमार बहीरो गांव निवासी स्व. बहेरा पासवान का पुत्र है। इधर, जख्मी किशोर के परिजनों ने बताया कि गुरूवार सुबह तेज बारिश हो रही थी। उसका घर छप्पड़ का है। तेज बारिश होने के कारण घर में पानी टपकने लगा। जब वह छप्पड़ पर तिरपाल डाल रहा था कि उसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और जख्मी हो गया।

chat bot
आपका साथी