नशा मुक्त भारत अभियान ने पकड़ी रफ्तार

भोजपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को अब गति मिलने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:08 PM (IST)
नशा मुक्त भारत अभियान ने पकड़ी रफ्तार
नशा मुक्त भारत अभियान ने पकड़ी रफ्तार

आरा। भोजपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को अब गति मिलने लगी है। यह अभियान मार्च 2021 तक जारी रहेगा। शुरूआती दौर में इस अभियान की सफलता से उत्साहित नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल आरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र के वार्ड में मरीजों का इलाज पुन: अपने पूर्ववत स्थिति में आ पहुंचा। वर्तमान समय में दस बेड का नशामुक्ति वार्ड इलाजरत मरीजों से भरा हुआ है, जहां उनके इलाज के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि अभी हमारे वार्ड हेरोइन का नशा करने वालों की तादाद ज्यादा है। पर, शराब का नशा करने वाले मरीज भी वार्ड में भर्ती हैं । उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे बिहार में आठ जिलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें भोजपुर भी शामिल है। इस अभियान के तहत पूरे देश में 272 जिला को चिन्हित किया गया है। इसके लिये एनडीडीटीसी एम्स, न्यू दिल्ली द्वारा मापदंड निर्धारित किया गया है, जिसके अनरूप नशामुक्ति केन्द्र को सु²ढ़ करने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत सभी नोडल पदाधिकारियों की एनडीडीटीसी, एम्स नई दिल्ली से ऑन लाइन चर्चा हुई है।

chat bot
आपका साथी