चार थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती, डीआईयू एवं एमटी के प्रभारी भी बदले

आरा। भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने चार थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है। इसके अलावा डीआईयू व एमटी शाखा में भी नए प्रभारी को बागडोर सौंपी गई है। इसके अलावा दस कनीय दारोगा को पुलिस केन्द्र से अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें अधिकांश पोस्टिग की प्रतिक्षा में थे। इंस्पेक्टर स्तर के एक एवं दारोगा स्तर के कुल पन्द्रह पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया। जल्द से जल्द योगदान देने का आदेश दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:28 PM (IST)
चार थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती, डीआईयू एवं एमटी के प्रभारी भी बदले
चार थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती, डीआईयू एवं एमटी के प्रभारी भी बदले

आरा। भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने चार थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है। इसके अलावा डीआईयू व एमटी शाखा में भी नए प्रभारी को बागडोर सौंपी गई है। इसके अलावा दस कनीय दारोगा को पुलिस केन्द्र से अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें अधिकांश पोस्टिग की प्रतिक्षा में थे। इंस्पेक्टर स्तर के एक एवं दारोगा स्तर के कुल पन्द्रह पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसे लेकर शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया। जल्द से जल्द योगदान देने का आदेश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर रविन्द्र राम को पुलिस केन्द्र से डीआईयू प्रभारी, दारोगा राकेश कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से प्रभारी परिवहन (एमटी) शाखा पुलिस केन्द्र, महिला दारोगा स्वेता पोद्दार को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष एसीएसटी , मनोज कुमार - दो को डीआईयू से चांदी थाना, बिजेंद्र कुमार ब्रजेश को डीआईयू से शाहपुर थानाध्यक्ष, सुरेश सिंह को कनीय दारोगा उदवंतनगर से कृष्णागढ़ थाना का नया थानाध्यक्ष सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह दारोगा अशोक कुमार सिंह को कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष से हटाते हुए उदवंतनगर थाना के अनुसंधान ईकाई में पदस्थापित किया गया है। पहले से चांदी में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत दारोगा मनोज कुमार को पटना जिला तथा पुराने एमटी प्रभारी सार्जेंट सुनील कुमार को बाहरी जिला के लिए विरमित कर दिया है। इसके अलावा शाहपुर थानाध्यक्ष के पद पर रहे दारोगा दीप नारायण सिंह को सेवा पुस्तिका में तीन वृहद सजा होने के कारण वहां से हटाते हुए डीआईयू शाखा में पदस्थापित किया गया है। डीआईजी के आदेश के आलोक में यह कदम उठाया गया है।

---------

10 कनीय दारोगा भी स्थानांरित, चार को विधि व्यवस्था की कमान

इसी तरह दारोगा राजीव कुमार को पुलिस केन्द्र से विधि व्यवस्था इकाई पुलिस कार्यालय, सुरेश सिंह-3 को पुलिस केन्द्र से इमादपुर थाना अनुसंधान इकाई, सुरेश तिवारी को पुलिस केन्द्र से अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान इकाई) धोबहां ओपी, उमेश चौधरी को पुलिस केन्द्र से इमादपुर के बिहटा पोस्ट, राजा राम प्रसाद को पुलिस केन्द्र से चरपोखरी थाना अनुसंधान इकाई,रामजी सिंह को पुलिस केन्द्र से नगर थाना अनुसंधान इकाई, शशिधरण नायर को पुलिस केन्द्र से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय विधि व्यवस्था इकाई, राम मुनर सिंह को पुलिस केन्द्र से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर विधि व्यवस्था इकाई, जगनारायण सिंह को पुलिस केन्द्र से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पीरो विधि व्यवस्था इकाई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

chat bot
आपका साथी