दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

आरा। सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा कला गांव में गुरुवार की सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:00 PM (IST)
दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत
दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

आरा। सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा कला गांव में गुरुवार की सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मृतका 31 वर्षीय अमृता देवी सिकरहटा कला गांव निवासी मुन्ना साह की पत्नी थी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। बताया जाता हैं कि सिकरहटा कला गांव निवासी मुन्ना साह की पत्नी अमृता देवी गुरुवार की सुबह बर्तन साफ कर रही थी।जहां ,अचानक मिट्टी की दीवार बारिश होने के कारण  अमृता देवी के शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई।इसके बाद उसे आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा ला रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद  रिजन उसे वापस गांव ले गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल ,आरा में करवाया गया। मृतका को दो पुत्र अभिषेक,अभिमन्यु एवं एक पुत्री निशु कुमारी है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी