नवरात्र : हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली..

नवरात्र को लेकर शहर में विभिन्न संस्थानों द्वारा डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोढ़ना रोड स्थित उदय उत्सव पैलेस में लायन्स क्लब आफ आरा अपूर्व के बैनर तले भव्य डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:44 PM (IST)
नवरात्र : हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली..
नवरात्र : हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली..

जागरण संवाददाता, आरा : नवरात्र को लेकर शहर में विभिन्न संस्थानों द्वारा डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोढ़ना रोड स्थित उदय उत्सव पैलेस में लायन्स क्लब आफ आरा अपूर्व के बैनर तले भव्य डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे-बच्चियां व अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां की पूजा-अर्चना से हुई। तदोपरांत डांडिया की मस्ती में सभी घंटों झूमते रहे। ओढ़ के अंधेरा मैं तो पिया से मिलन गई.., रंगीलो म्हारो ढोलना अररर-अररर.., उड़ी -उड़ी जाए-उड़ी जाए दिल की पतंग लेके.., हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली.., तूने मुझे बुलाया शेरो वालिए.., ढोल बाजे-ढोल बाजे-ढोल बाजे कि बाजे डम-डम ढोल समेत अन्य गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े सभी ने जमकर डांडिया का आनंद लिया। कभी बच्चियों की टोली तो कभी बड़े-बुजुर्गों की टोली।कभी सबने मिलकर डांडिया किया। अंबा के बैनर तले आरा ग्रांड में डांडिया नाइट 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर किया गया। पूजा अर्चना मां आरण्य देवी के महंत मनोज बाबा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राकेश ओझा, विशिष्ट अतिथियों में अंजनी तिवारी, मारकंडेय ओझा, पवन तिवारी, राजेश तिवारी और संतोष तिवारी ने आरती कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महंत मनोज बाबा की माताजी और राजेश तिवारी की माताजी ने भी मातारानी की आरती की और डांडिया खेल कर डांडिया उत्सव की शुरुआत की। उत्सव में शामिल लोगों का अंकिता ने तिलक लगाकर स्वागत किया। तदोपरांत डांडिया की मस्ती में सभी झूमे। अंबा से जुड़े ओपी पाण्डेय ने बताया कि लोगों द्वारा काफी काल आने के बाद अंबा ने इस आयोजन को इस साल करने का निर्णय लिया। आयोजन में शामिल लोगों का कहना था कि शहर में वैसे तो कई डांडिया का आयोजन होता है लेकिन अंबा द्वारा आयोजित डांडिया फेस्टिवल में एक पारिवारिक माहौल का जो तानाबाना रहता है वह हमेशा यहां आने के लिए प्रेरित करता है। बिहिया में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुमारी पूर्णिमा सिंह और संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। डांडिया में अंशु प्रिया,सृष्टि, प्रियांशु , सिया,पुष्पा, छोटी ,रिया सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया था।

------

भजन गायन सह सुगम संगीत समारोह आयोजित आरा : नवरात्रि के अवसर पर भजन गायन सह सुगम संगीत का आयोजन म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट के तत्वावधान में जा पाल्स के सभागार में किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त हरि नारायण पासवान, निदेशिका डा. मधु सिन्हा, डा. कुमार जीतेन्द्र, निखिल कुमार, डा. शम्भू नाथ मिश्र एवं डा. वेद प्रकाश 'सागर' ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना गौरव विशाल सिंह ने प्रस्तुत किया। तदोपरांत हरि नारायण पासवान ने अपने स्वरचित भक्ति गीतों बड़ा आनंद मिलता है.., श्री दुर्गे रानी मां.., अगर तुम न देखो..आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। डा. मधु सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, हृदयानंद मिश्रा, सुधीर कुमार, डा. वेद प्रकाश सागर ने अपने गायन से सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर श्रीभगवान पाठक, प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, प्रेम कुमार पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, एलके प्रसाद, विष्णु सिंह, सुशील कुमार सिंह, पवन सिंह, अनिल सिन्हा, रंजू शुक्ला, पार्वती भारद्वाज, मोनिका सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी