भोजपुर के पचैना बाजार में झड़प व फायरिग, दो लोग घायल

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार पर शनिवार की सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:52 PM (IST)
भोजपुर के पचैना बाजार में झड़प  व फायरिग, दो लोग घायल
भोजपुर के पचैना बाजार में झड़प व फायरिग, दो लोग घायल

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार पर शनिवार की सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हथियारबंद तत्वों द्वारा की गई फायरिग में एक सेंट्रिग मिस्त्री गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा पिस्टल के बट से हमले में एक युवक भी जख्मी हो गया। गोली से जख्मी 45 वर्षीय वीरेंद्र पासवान पचैना बाजार निवासी जय किशुन पासवान का पुत्र है। वह पेशे से सेट्रिग मिस्त्री है। इसके अलावा पिस्टल के बट से हमले में सिर फटने से घायल 18 वर्षीय युवक मीत मोहित पचैना बाजार निवासी मधु प्रसाद का पुत्र है। झड़प व फायरिग को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

---

पचैना बाजार व राजपुतान पचैना गांव के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा कि पचैना बाजार पर राजपुतान पचैना एवं पचैना बाजार के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक गुट विशेष के लोग हरवे-हथियार से भी लैस होकर आए थे। घायल मोहित ने बताया कि वह झगड़ा सुलझाने गया था तो पहले उस पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया गया। बाद में फायरिग की गई। हमले में वह बच गया। लेकिन, दूसरे को गोली जा लगी। दो राउंड फायरिग की गई।

---- ठीकेदार के इंतजार में खड़ा था, तभी जा लगी गोली

इधर, जख्मी सेट्रिग मिस्त्री वीरेंद्र पासवान ने बताया कि शनिवार सुबह पचैना बाजार पर ठीकेदार जितेन्द्र के इंतेजार में खड़ा था। उसे देवी मंदिर के पास काम पर जाना था। इस दौरान दो युवक आपस में झगड़ा करने लगे। उसी दौरान अचानक एक युवक द्वारा फायरिग कर दिया गया। जिसमें उसे गोली लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जबकि, दूसरी ओर कोईलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो युवकों के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। दोनों युवक बाजार पर आपस में झगड़ा कर रहे थे, तभी एक युवक द्वारा फायरिग कर दी गई।

chat bot
आपका साथी