पीरो नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ने दिया इस्तीफा

पीरो नगर पंचायत की मुख्य पार्षद हदीशन खातून ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:31 PM (IST)
पीरो नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ने दिया इस्तीफा
पीरो नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ने दिया इस्तीफा

आरा। पीरो नगर पंचायत की मुख्य पार्षद हदीशन खातून ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्य पार्षद ने नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इस्तीफे की प्रतिलिपि भोजपुर डीएम, एसडीओ, पीरो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, पीरो और उप मुख्य पार्षद नगर पंचायत, पीरो को भी भेज दिया है। अपने इस्तीफे में मुख्य पार्षद ने अपने इस्तीफे की वजह घरेलू कठिनाइयों को बताया है। हलांकि मुख्य पार्षद का इस्तीफा स्वीकृत किये जाने को लेकर पीरो नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए नगर पंचायत पीरो के कार्यपालक पदाधिकारी को कई बार फोन लगाया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया। बता दें कि नगर पंचायत के 17 में से 9 वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद हदीशन खातून पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए गत 25 सितंबर को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। उक्त अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 2 दिसबंर की तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के करीब 24 घंटे पहले ही मुख्य पार्षद ने नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव समेत अन्य अधिकारियों को अपना लिखित इस्तीफा भेज दिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन से पहले मुख्य पार्षद के अचानक इस्तीफे को बड़ा राजनीतिक गेम माना जा रहा है । इसको लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के एक दिन पूर्व मुख्य पार्षद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद पक्ष व विपक्षी खेमे के पार्षद आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी