आरा सदर अस्पताल परिसर में चले ईंट-पत्थर

सदर अस्पतालआरा में मंगलवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 11:19 PM (IST)
आरा सदर अस्पताल परिसर में चले ईंट-पत्थर
आरा सदर अस्पताल परिसर में चले ईंट-पत्थर

आरा: सदर अस्पताल,आरा में मंगलवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सरेआम ईंट-पत्थर व लात-घुंसा से दो लोगों पर हमला बोल दिया गया। यहां तक कि हथियार का भय दिखाकर अगवा करने का भी प्रयास किया गया। बाद में अस्पताल में मौजूद लोगों व गार्ड द्वारा हो-हल्ला किए जाने एवं विरोध किए जाने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना दोपहर बाद करीब ढाई बजे की है। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इस घटना को को शोध-प्रतिशोघ से जोड़कर देखा जा रहा है। पिटाई से घायल कोईलवर के हरहंगी टोला निवासी परशुराम राय के 18 वर्षीय पुत्र मनवीर कुमार तथा पटना जिले के बिहटा थाना के पथलौटिया निवासी संजय कुमार के पुत्र गोलू कुमार को चोटें आई हैं।

-----

एक रोज पहले भाई के साथ हुई थी मारपीट

बताया जाता है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के हरहंगी टोला गांव में मवेशी से फसल चराए जाने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें मंजीत कुमार की पिटाई कर दी गई थी। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मनवीर कुमार अपने भाई का सदर अस्पताल में इलाज कराने आया था। पटना जिले के बिहटा थाना के पथलौटिया निवासी गोलू कुमार भी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।

---

नाली में पटकर पिटाई

बताया जाता है कि मंगलवार की पूर्वाह्न मनवीर कुमार व गोलू कुमार घटना के समय इमरजेंसी वार्ड के पास मौजूद थे। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइक से चार-पांच लोग आ धमके। इसके बाद दोनों को खींचकर इमरजेंसी वार्ड के पीछे लेकर चले गए। मनवीर कुमार को नाली में पटकर जबरन ईंट-पत्थर से मारने लगे। गोलू को जबरन बाइक से बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान हो-हल्ला होने पर भीड़ जुट गई। तब हमलावर भाग खड़े हुए।

chat bot
आपका साथी