भाजपा ने धूमधाम से मनाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि

भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 71वीं जन्मतिथि पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चलने वाले बीस दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:40 PM (IST)
भाजपा ने धूमधाम से मनाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि
भाजपा ने धूमधाम से मनाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि

आरा। भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 71वीं जन्मतिथि पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चलने वाले बीस दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री की जन्मतिथि कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न तरीको से जगह जगह मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मां आरण्य देवी की पूजा के साथ आरंभ हुआ। अपने प्रिय प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की कामना के लिए मंदिर प्रांगण मे हवन भी किया गया। सायंकाल मे हनुमान मंदिर रमना के प्रांगण मे प्रधानमंत्री की जन्मतिथि 71 दीपो को प्रज्वलित कर मनाई गई। उक्त कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, शंभु चौरसिया, जिला प्रभारी कृष्णमोहन शर्मा, जिला मंत्री बंदना राजवंशी, पवन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय टाईगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय, सूर्यनाथ सिंह, राजेन्द्र तिवारी, बलराम सिंह, मीडिया जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, धीरेन्द्र सिंह, प्रहलाद राय, अभिमन्यु सिंह, विशाल सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मणीशंकर राय, विभु जैन, सोशल मीडिया संयोजक अंकित तिवारी, राम प्रकाश पांडेय, युवा मोर्चा के अभिमन्यु सिंह, अंकेश सिंह, नीतिश दूबे आदि शामिल रहे। प्रधानमंत्री जन्म तिथि पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी और जिला सिविल सर्जंन के साथ आरा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और मिठाई बांटी गई। मरीजों द्वारा प्रधानमंत्री को जन्मतिथि की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, मीडिया जिला संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता धीरज सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगबहादुर यादव, आईटी संयोजक कुमार गौतम, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता थे। युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा गौसगंज टीका केन्द्र पर मोदी जी के चित्र को टीका लगाकर और स्वास्थ्य कर्मियों सहित फ्रंट लाइन सेवकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई।

chat bot
आपका साथी