कार्य में लापरवाही बरते जाने पर बिहिया थानाध्यक्ष निलंबित

विधानसभा चुनाव के शंखनाद के पहले ही प्रशासनिक तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:33 PM (IST)
कार्य में लापरवाही बरते जाने पर बिहिया थानाध्यक्ष निलंबित
कार्य में लापरवाही बरते जाने पर बिहिया थानाध्यक्ष निलंबित

आरा। विधानसभा चुनाव के शंखनाद के पहले ही प्रशासनिक तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने कार्य में लापरवाही बरते जाने पर बिहिया थानाध्यक्ष शशिकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, वहां पर अभी किसी नए थानाध्यक्ष की तैनाती नहीं की गई है। एसपी के इस सख्ती से थानेदारों में हड़कंप व्याप्त हो गया है। नए एसपी द्वारा किसी थानाध्यक्ष पर यह पहली विभागीय कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पूर्व ट्रैफिक थाने के एएसआई व जवान को निलंबित किया गया था। आपको बताते चलें कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बूथों के सत्यापन समेत उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 107, सीसीए -3 एवं सीसीए 12 को लेकर प्रस्ताव समर्पित करने की कार्रवाई चल रही है। साथ ही थाना से लेकर संवेदनशील बूथों का नक्शा भी बनवाया जा रहा है। जिसे लेकर सभी थानों को आवश्यक फरमान जारी किया गया है। इस बीच कार्य में लापरवाही पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से बिहिया थानाध्यक्ष शशिकांत को सस्पेंड कर दिया है। अप्रैल महीने के बाद दारोगा शशिकांत को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। इससे पूर्व अपहरण मामले में बिहिया के एक थानाध्यक्ष रामलखन को निलंबित किया गया था।

chat bot
आपका साथी