ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में भोजपुरी लोक कलाकारों ने बनाया रचनात्मक माहौल

भोजपुरी द सोल ऑफ मिलियंस पेज से संचालित ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के 14 वें दिन भोजपुरी भाषी कलाकारों ने रचनात्मक माहौल बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:01 PM (IST)
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में भोजपुरी 
लोक कलाकारों ने बनाया रचनात्मक माहौल
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में भोजपुरी लोक कलाकारों ने बनाया रचनात्मक माहौल

आरा। भोजपुरी द सोल ऑफ मिलियंस पेज से संचालित ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के 14 वें दिन भोजपुरी भाषी कलाकारों ने रचनात्मक माहौल बनाया। विजुअल आर्ट ग्रुप के सात कलाकारों ने प्रदर्शित रचनाओं पर प्रतिक्रियाएं दी है। प्रदर्शनी के कोर्डिनेटर रौशन राय, अरविन्द सिंह और आभा भारती ने समग्र रचनाधर्मिता व समकालीन कलाकारों के पोस्ट को उत्साहव‌र्द्धक बताया। कलाकार रीना सिंह, अमरनाथ शर्मा, सी.आर.हेम्ब्रम, रंजीत कुमार, पिटू प्रसाद, शिवशंकर सिंह और मुकेश सोना आदि की प्रदर्शित रचनाओं पर चित्रकार रौशन राय ने कहा कि ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में अब तक जो पूर्वांचल के कलाकारों का पोस्ट आया है, वह अपने आप में छाप छोड़ने वाला है। प्रदर्शनी के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और उपाध्यक्ष रंजना राय ने जूम एप पर बैठक कर ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के क्षेत्र में काम को व्यापक बनाने पर सुझाव दिया। प्रदर्शनी में राजन कुमार ने तकनीकी और डिजिटल कलात्मक क्षेत्र में योगदान दिया। उनके प्रयास ने यह प्रदर्शित किया है कि अपने घर-आंगन की बात को अपनी भाषा में करें। प्रदर्शनी में भोजपुरी भाषी क्षेत्र के रहन-सहन और मिट्टी की सोंधी महक की स्पष्ट झलक प्रदर्शित हो रही थी। प्रदर्शनी के मुख्य एडमिन सह वरीय समाजशास्त्री धर्मेन्द्र कुमार ने आयोजन को ग्लोबल और डिजिटल कलात्मक बनाए रखने के लिए कलाकारों की हौसला आफजाई की। प्रदर्शनी का समीक्षात्मक शीर्षक Xह्नह्वश्रह्ल;विवेचना'रखा गया था। लाइव कार्यक्रम में वरीय चित्रकार बिपिन कुमार, युवा कलाकार आभा भारती, वरीय चित्रकार सीआर हेम्ब्रम, लाईफ कोच कला प्रेमी श्वेता भट्ट और युवा मूर्तिकार अरविन्द सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया। प्रदर्शनी पर प्रतिक्रिया देने वाले प्रमुख कलाकारों में अमरनाथ शर्मा, रीना सिंह, रंजीत कुमार, अरविद कुमार सिंह, प्रमोद प्रकाश, अरविद सिंह, दिनेश कुमार, राखी देवी, जितेन्द्र मोहन, मो. सुलेमान, सीआर हेम्ब्रम, कौशलेश कुमार, पिटू प्रसाद, राकेश कुमार दिवाकर, राहुल कुमार, राजन कुमार, शिवशंकर सिंह, रविन्द्र दास, मुकेश सोना, सोनम पाण्डेय, राकेश शर्मा, बिजय सिन्हा, राकेश सिन्हा, हर्षब‌र्द्धन चर्तुवेदी, राजकिशोर चौधरी, शंकर मुनी गड़बड़, नेहा त्रिपाठी, अनिरुद्ध चौधरी, रंजना राय और आभा भारती थी।

chat bot
आपका साथी