घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बेरथ का बादल बना चैंपियन

तरारी प्रखंड के कुरमुरी गांव स्थित मैदान पर आयोजित अन्तरजिला घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बेरथ गांव निवासी सरोज ¨सह का घोड़ा बादल प्रथम स्थान हासिल कर चैम्पियन घोषित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:11 PM (IST)
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बेरथ 
का बादल बना चैंपियन
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बेरथ का बादल बना चैंपियन

आरा। तरारी प्रखंड के कुरमुरी गांव स्थित मैदान पर आयोजित अन्तरजिला घुड़दौड़ प्रतियोगिता में बेरथ गांव निवासी सरोज ¨सह का घोड़ा बादल प्रथम स्थान हासिल कर चैम्पियन घोषित हुआ। वहीं सकला (रोहतास) के सियाराम पांडेय का घोड़ा बुलेट को दूसरा व नावाडीह (भोजपुर) के कामेश्वर ठाकुर का घोड़ा राजाबाबू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के दर्जन भर घोडे़ शामिल हुए। कुरमुरी में आयोजित इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष व कुरमुरी पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुखिया श्री ¨सह ने कहा कि देश- दुनिया में घुड़दौड़ प्रतियोगिता की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस तरह के आयोजनों का अपना अलग महत्व है। यहां आयोजित प्रतियोगिता के मौके पर भाजपा नेता अंकित ¨सह विधायक, महेश्वर ¨सह, योगेन्द्र ¨सह, छोटे ¨सह, धनंजय ¨सह, राकेश ¨सह, दुर्गेश ¨सह, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी