फुटबॉल मैच में बनारस की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

 नगर के शारदा ब्रजराज खेल मैदान पर बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 05:35 PM (IST)
फुटबॉल मैच में बनारस की टीम
ने शील्ड पर जमाया कब्जा
फुटबॉल मैच में बनारस की टीम ने शील्ड पर जमाया कब्जा

आरा।  नगर के शारदा ब्रजराज खेल मैदान पर बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें बनारस की टीम ने  4-1 से बिहार को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। मैच में बिहार और बनारस की टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों टीम के बीच 90 मिनट तक हुए रोमांचक इस खेल का मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते रहे। मैच में बनारस की टीम के तरफ से खेल रहे दो नाइजीरियन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत बनारस की टीम 4-1 से बिहार की टीम को पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमाया। बनारस टीम के तरफ से खेल रहे नाइजीरियन खिलाड़ी काल निबरो और सबीना निबरो सहित अन्य खिलाड़ियों के शानदार खेल की बदौलत बनारस की टीम चार गोल करने में सफल रही जबकि बिहार टीम की तरफ से एकमात्र गोल किया गया। इस तरह बनारस की टीम 4-1  से विजय हासिल कर कप पर अपना कब्जा जमाया। पूरे खेल के दौरान नाइजीरियन खिलाड़ी दर्शकों के बीच मैदान पर आकर्षण का केंद्र बने रहे। खेल समाप्ति के बाद लोगो ने नाइजीरियन खिलाड़ियों के साथ ़खूब सेल़्फी का आनंद लेते देखे गये। खिलाड़ियों के बीच नगर पंचायत के मुख्य पार्षद द्वारा शील्ड और पुरस्कार वितरण किया गया। खेल के सफल आयोजन में आयोजक नायक सिंह सहित अन्य लोगो के योगदान को लोगो ने सराहा।

chat bot
आपका साथी