भोजपुर के किसानों को नई तकनीक से जागरूक करें

जिला कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम-2021 का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा कृषि अभियंत्रण के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार व आत्मा निदेशक सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने किसान सलाहकार कृषि समन्वयक प्रखंड उद्यान पदाधिकारी से किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:27 PM (IST)
भोजपुर के किसानों को नई तकनीक से जागरूक करें
भोजपुर के किसानों को नई तकनीक से जागरूक करें

भोजपुर। जिला कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम-2021 का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, कृषि अभियंत्रण के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार व आत्मा निदेशक सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी से किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कृषि सलाहकार को वाट्सएप ग्रुप बनाकर किसानों को नई तकनीकी की जानकारी देने का निर्देश दिया। कहा कि हरेक क्षेत्र में नई तकनीकी से बदलाव हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या और सिमटती जमीन में गुणवत्तापूर्ण अनाज पैदा करने के लिए नई तकनीकी का उपयोग करना जरूरी है। एसएमएस युक्त हार्वेस्टर के उपयोग करने पर बल दिया। इससे पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी। उन्होंने फसल अवशेष के निराकरण के लिए रोहतास जिले के माडल को अपनाने की अपील की। इससे किसान पराली का निष्पादन और आय भी अर्जित कर सकेंगे। बारिश व प्राकृतिक आपदा की जानकारी एक सप्ताह पूर्व किसानों को देकर होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। गंगा किनारे जैविक करिडोर चिह्नित करने का निर्देश दिया। किसानों को पशुपालन, मत्स्यपालन आदि के प्रति प्रेरित करने की सलाह दी, जिससे आकस्मिक क्षति की भरपाई हो सके। विषय प्रवेश जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को समय पर बीज व उर्वरक के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई। कृषि अभियंत्रण के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश ने कृषि संबंधी उपकरणों और मिलने वाले अनुदान की चर्चा की। आत्मा के निदेशक सुशांत कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों में 25 अक्टूबर से नौ नवंबर तक विभागीय योजनाओं के लाभार्थी किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवधि में पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जिसमें महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी