प्रशासन की सख्ती से कम चले ऑटो, परेशान दिखे यात्री

लॉकडाउन को लेकर बुधवार को प्रशासन की सख्ती का आलम यह दिखा कि ऑटो समेत सवारी गाड़ियां सड़कों पर कम चली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:21 PM (IST)
प्रशासन की सख्ती से कम चले ऑटो, परेशान दिखे यात्री
प्रशासन की सख्ती से कम चले ऑटो, परेशान दिखे यात्री

आरा: लॉकडाउन को लेकर बुधवार को प्रशासन की सख्ती का आलम यह दिखा कि ऑटो समेत सवारी गाड़ियां सड़कों पर कम चली। जिसके चलते ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे लोग परिवार समेत भटकते हुए नजर आए। थोड़े बहुत जो ऑटो चल रहे थे वे दोगुणा-तीनगुणा भाड़ा मांग रहे थे। आपको बताते चलें कि लॉकडाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में निर्धारित बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत के उपयोग की अनुमति दी गई है। लेकिन, केवल रेल या हवाई जहाज से लंबी दूरी तय कर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ही यह छूट दी गई है। जबकि, स्थानीय लोगों को यह छूट नहीं दी गई है। इसे लेकर सुबह 11 बजे से ही प्रशासन सड़कों पर सख्त नजर आया। ऑटो पर क्षमता से अधिक बैठाकर जाने वालों को जगह-जगह रोका जा रहा था। उसमें सवार यात्रियों के बारे में पूछा जा रहा था। इसके बाद ही परिचालन की अनुमति दी जा रही थी। ऐसे में कई ऑटो चालकों ने डर से परिचालन कराना बंद कर दिया। कुछ जो ऑटो चल रहे थे वे मुंह मांगा किराया मांग रहे थे। कम ऑटो के चलने से ट्रेनों से जो यात्री उतर रहे थे, उन्हें अपने घरों तक जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करते देखा गया। यह नजारा आरा के अलावा पीरो, बिहियां एवं बनाही समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के आसपास भी देखा गया। लंबी दूरी तय कर आए लोग अपने परिवार एवं बच्चों के साथ सवारी गाड़ी खोजते नजर आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी