आशा ने किया सिविल सर्जन का घेराव

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्तर्गत संचालित आशा कार्यकर्ता संघर्ष समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में व अपनी अन्य मांगो को लेकर सिविल सर्जन भोजपुर का घेराव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
आशा ने किया सिविल सर्जन का घेराव
आशा ने किया सिविल सर्जन का घेराव

आरा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्तर्गत संचालित आशा कार्यकर्ता संघर्ष समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में व अपनी अन्य मांगो को लेकर सिविल सर्जन भोजपुर का घेराव किया गया। जिसका नेतृत्व आशा नेत्री शकुंतला कुमारी , संघ के जिलामंत्री सुबेश सिंह , जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर नेताओ ने कहा कि, पिछले वर्ष आशा की हड़ताल के दौरान सरकार से हुई वार्ता में आशा को ।000 पारितोषिक राशि की घोषणा के साथ ही क्षेत्रों में आठ कार्यों के बदले केन्द्र की स्वीकृत राशि 2000 का प्रावधान किया गया था। बावजूद इसके प्रखंड लेखापाल, बीसीएम और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की लापरवाह कार्य प्रणाली के कारण भुगतान नहीं हो रहा है। आशा को मिलने वाली सभी प्रकार की प्रोत्साहन राशियों का अविलम्ब भुगतान करने की मांग की गई। अन्य मांगो में आशाओं को एएनएम ट्रेनिग में 10 प्रतिशत सीट आरक्षित करने, योग्यताधारी आशा को फैसिलिटेटर बनाने, आशा का सेवा अभिलेख का संघारण करने तथा पूर्व के समझौते को लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर अरूण सिंह, लोकेशनाथ, सरिता कुमारी, पुष्पा देवी, सुनिता कुमारी, नीरज कुमारी, देवांती देवी, रेणु कुमारी, कमला देवी, सरोज कुशवाहा, शांति देवी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी