सड़क पर साइड मांगने के विवाद में आर्मी जवान की पिटाई

टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा मुहल्ला इलाके में गुरुवार की रात एक बाइक सवार आर्मी जवान की पिटाई कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:05 PM (IST)
सड़क पर साइड मांगने के विवाद में आर्मी जवान की पिटाई
सड़क पर साइड मांगने के विवाद में आर्मी जवान की पिटाई

आरा। टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा मुहल्ला इलाके में गुरुवार की रात एक बाइक सवार आर्मी जवान की पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल फौजी का इलाज सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। घायल फौजी 24 वर्षीय प्रकाश यादव टाउन थाना के मोतीटोला निवासी शोभनाथ यादव का पुत्र है। फौजी के चेहरा, नाख और आंख के भाग में चोटें आई है। इसे लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के मूल में सड़क पर साइड मांगे जाने को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मोती टोला निवासी आर्मी जवान प्रकाश यादव महाराष्ट्र के अहमदनगर में पोस्टेड है। 15 फरवरी से छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। गुरुवार की रात प्रकाश यादव गृह प्रवेश भोज में शामिल होने के लिए रौजा निवासी पंकज कुमार के घर गया हुआ था। रात करीब दस बजे फौजी भोज खाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में दरवाजे बरात लग रहा था। बराती और शराती पक्ष के लोग सड़क पर नाच रहे थे। आरोप हैं कि साइड देने के लिए फौजी ने हॉर्न बजाया। जिसे लेकर वाद-विवाद हो गया। इस दौरान फैट-मुक्का और बेल्ट से वारकर फौजी को घायल कर दिया गया। जिसके बाद अफरातरी मच गई। मौके पर दोनों पक्षों के लोग जुट गए। घायल ने रौजा-मोती टोला शशि शेखर व पप्पू समेत दर्जनभर लोगों पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

दूसरे पक्ष ने लगाया फायरिग करने का आरोप, दिया आवेदन आरा: टाउन थाना के रौजा-मोती टोला इलाके में घटित मारपीट को लेकर दूसरी तरफ से भी शशिशेखर द्वार भी टाउन थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें फायरिग करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में मारपीट और चेन छीनने के साथ-साथ फायरिग करने का गंभीर आरोप है। नगर थाना पुलिस दोनों आवेदन पर जांच कर रही है। इसे लेकर दो गुटों के बीच तनाव गहराया गया है।

::::

chat bot
आपका साथी