युवती के साथ छेड़खानी से गुस्साई भीड़ ने मनचले को धुना

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के बिदगावां नया टोला गांव में रविवार की रात शौच करने गई युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:11 AM (IST)
युवती के साथ छेड़खानी से गुस्साई भीड़ ने मनचले को धुना
युवती के साथ छेड़खानी से गुस्साई भीड़ ने मनचले को धुना

आरा। भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के बिदगावां नया टोला गांव में रविवार की रात शौच करने गई युवती के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से उसे मुक्त कराया। इसके बाद इलाज के लिए कोईलवर ले जाया गया। इसे लेकर भीड़ लगी रही। बताया जा रहा कि कोइलवर थाना क्षेत्र के बिदगावां नया टोला गांव की एक युवती दो महिलाओं के साथ शौच के लिए गई हुई थी। इस दौरान मनचलों ने युवती के साथ जबर्दस्ती का प्रयास किया। बाद में हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। जिसके बाद छेड़खानी के आरोप में एक युवक को धर दबोचा तथा उसकी बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बाद में सूचना मिलने पर बड़हरा थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पकड़े गए मनचले को मुक्त कराया। इसके बाद कोईलवर थाना पुलिस भी वहां आ गई। फिर, पकड़े गए पिटाई से घायल संदिग्ध को इलाज के लिए कोईलवर ले गई। वह नाविक बताया जाता है। कोईलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला छेड़खानी से जुड़ा है।

chat bot
आपका साथी