नई शिक्षा नीति के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

आइसा के राष्ट्रीय आह्वान पर नई शिक्षा नीति के खिलाफ बुधवार को प्रखंड के इसाढी हाई स्कूल पर आइसा प्रखंड कमिटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:15 AM (IST)
नई शिक्षा नीति के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन
नई शिक्षा नीति के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

आरा। आइसा के राष्ट्रीय आह्वान पर नई शिक्षा नीति के खिलाफ बुधवार को प्रखंड के इसाढी हाई स्कूल पर आइसा प्रखंड कमिटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और नई शिक्षा नीति के प्रति को जलाया गया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसको संबोधित करते हुए आइसा राज्य कमिटी सदस्य कमलेश यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति 4 वर्ष के मल्टीपल एंट्री व एग्जिट डिग्री प्रोग्राम के नाम पर ग्रेडेड असमानता को बढ़ावा देने वाली है। मोदी सरकार महामारी संकट में शिक्षा के नाम पर निजीकरण करने का काम कर रही है। इस तरह की नीति गरीब और कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं को और अधिक हाशिए पर ढकेलेगी तथा शिक्षा का अधिकार एक विशेषाधिकार बनकर रह जाएगा। यह नीति अकादमिक एकरूपता के जरिये से विचारों को नियंत्रित करने की भी कोशिश है। आम परीक्षाओं एवं प्रशासन पर केंद्र का नियंत्रण है कितु निजी एवं सार्वजनिक संस्थानों को लोगों का शोषण करने की पूर्ण वित्तीय स्वतंत्रता है। कार्यक्रम में शामिल रहे आइसा राज्य कमिटी सदस्य सह प्रखंड सचिव कमलेश यादव, शैलेन्द्र यादव, गणेश कुमार, सोनू कुमार, पंकज कुमार, रंजन कुमार, विपिन कुमार, अंकित कुमार व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी