अवैध सबंध से उपजे विवाद के बाद सनकी पति ने लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की ले ली जान Bojpur News

भोजपुर में अवैध संबंध के से उपजे विवाद के बाद पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:49 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:49 AM (IST)
अवैध सबंध से उपजे विवाद के बाद सनकी पति ने लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की ले ली जान Bojpur News
अवैध सबंध से उपजे विवाद के बाद सनकी पति ने लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की ले ली जान Bojpur News

भोजपुर, जेएनएन। जिले में एक बार फिर दिल दहलादेने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति पत्नी का दुश्मन बन गया। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पांडुरा रामपुर गांव के अनुसूचित जाति टोला में शनिवार की देर रात हजन मुसहर ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन जुटी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अवैध संबंध को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। मृतका की पहचान बतसीया देवी के रूप में हुई है।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घर से लड़ाई-झगड़ा करने की आवाजें आती थीं। इसको लेकर पड़ोस के लोगों ने कई बार अपना विरोध भी दर्ज कराया था। शनिवार को हुई वारदात के बाद सभी सकते में हैं। संदेश थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खाना बनाने के दौरान हुआ था विवाद

शुरुआती जांच में आरोपित पति का अवैध संबंध पड़ोस की किसी दूसरी महिला से होने की बात सामने आ रही है। जिसका पत्नी विरोध करती थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच शनिवार की रात में खाना बनाने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि मृतका के सिर में चोट के निशान मिले हैं।

chat bot
आपका साथी