फोरलेन दरकने से दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग

बबुरा-कोईलवर फोरलेन सड़क पर दुर्घटनाओं का होना अब एक सिलसिला सा बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 05:12 PM (IST)
फोरलेन दरकने से दुर्घटना
 का शिकार हो रहे लोग
फोरलेन दरकने से दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग

आरा। बबुरा-कोईलवर फोरलेन सड़क पर दुर्घटनाओं का होना अब एक सिलसिला सा बन गया है। छोटी घटना हो या बड़ी, इस सड़क पर आये दिन होती ही रहती हैं। दुर्घटना के विभिन्न कारणों में एक नया कारण सड़क के दरक कर टूटने व नये-नये गड्ढे बनना भी है। इन गड्ढों की चपेट में आकर कई बाइक सवार अपनी जिदगी तबाह करने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो हफ्ते में तकरीबन दर्जन भर बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार होकर घायल हुए हैं। हालांकि हाल के चार दिनों में एक ही गांव के तीन लोग दुर्घटना का शिकार होकर अपना इलाज निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। जिसमें दशरथ गुप्ता के पुत्र संजय कुमार गुप्ता, हाफिज मंसूरी के पुत्र आलम मंसूरी तथा सूरज साह के पुत्र मनोज साह शामिल हैं। घायल उक्त तीनों व्यक्ति बबुरा गांव के बताये जाते हैं। जो अपने बाइक के अनियंत्रित होने से अलग-अलग दुर्घटनाओं में जख्मी हुए हैं। इनकी बाइक किसी दूसरे वाहनों से नहीं टकराई न किसी दूसरे वाहनों ने टक्कर मारी। अपितु सड़क में बने दरार व टूटने के कारण विपरीत दिशा से आती वाहनों से अपने को बचाने के क्रम में बाइक से गिरकर घायल हुए हैं। ये सभी लोग बबुरा पेट्रोल पंप के पास सड़क में बने दरार व एकतरफा दबने से अनियंत्रित हुई बाइकों से गिरकर जख्मी बने। ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है। फोरलेन सड़क का दरककर टूटना एक जगह नहीं हरिपुर से लेकर बबुरा तक कई स्थानों पर होने लगा है। ऐसे में लोग सड़क मरम्मत की आवश्यकता पर जोर देते हैं।

chat bot
आपका साथी