दिल्ली से घर आ रही थी महिला, ट्रेन से गिरी, घायल

दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। वह गर्भवती थी। हादसे के बाद उसके शरीर से खून गिरने के बाद परिजन सकते में पड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 09:13 PM (IST)
दिल्ली से घर आ रही थी महिला, ट्रेन से गिरी, घायल
दिल्ली से घर आ रही थी महिला, ट्रेन से गिरी, घायल

भोजपुर । दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। वह गर्भवती थी। हादसे के बाद उसके शरीर से खून गिरने के बाद परिजन सकते में पड़ गए। बाद में आरपीएफ के जवान एवं पैसेंजरों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से बाद में डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। महिला पूजा देवी (30 वर्ष) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सतमेसरा गांव निवासी आलोक ¨सह की पत्नी बतायी जाती है। बताया जा रहा कि पूजा अपने पति के साथ हरियाणा के गुड़गांव में रह रही थी। उसके पिता फुलेश्वर ¨सह एवं मां मानती देवी बेटी को लाने के लिए वहां गई थी। आनंद बिहार से ट्रेन पकड़ने के बाद पूजा को उसके मां और पिता अपने साथ आरा ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा कि गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव निवासी फुलेश्वर ¨सह अपनी पत्नी के साथ बेटी को लाने के लिए गए थे। साथ में दो नतनी भी थी। इसे लेकर भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी