भोजपुर में चार दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल से जमा हुआ 440 टन कचरा

13 सूत्री मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM (IST)
भोजपुर में चार दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल से जमा हुआ 440 टन कचरा
भोजपुर में चार दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल से जमा हुआ 440 टन कचरा

आरा : 13 सूत्री मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जारी हड़ताल के दौरान स्थानीय सफाई कर्मी नगर निगम

-------

110 टन प्रति दिन होता है कचरा का उठाव

शहर के विभिन्न कचरा डंपिग स्थलों से प्रतिदिन लगभग 110 टन कचरा का उठाव होता है। गत सात सितंबर से जारी हड़ताल के कारण कचरा डंपिग स्थलों पर अब तक लगभग 440 टन कचरा एकत्रित हो गया है। यह कचरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। परिसर में धरना पर बैठे रहे। साथ ही सरकार से अपनी मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की मांग की। शहर के विभिन्न वार्डों में जहां डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य लगातार चौथे दिन भी ठप रहा। वहीं सफाई गाड़ियां नगर निगम परिसर में चार दिनों से खड़ी हैं। विभिन्न चौक-चौराहे में बने कचरा डंपिग स्थल पर कचरा बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर तो कचरा सड़क पर आ गया है। इन चार दिनों में शहर के लगभग 40 कचरा डंपिग स्थल पर कुल 410 टन कचड़ा फैला हुआ है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से बजबजा रही हैं। गंदगी से आसपास के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। अगर शीघ्र हड़ताल समाप्त नहीं होती है और इसी तरह निरंतर गंदगी फैलती रही तो महामारी फैल सकती है। साथ ही आसपास पसरता जा रहा है।

----

शहर के 40 स्थानों पर कचरा डंपिग स्थल

आरा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व गली मुहल्ले में लगभग 40 कचरा डंपिग स्थल है। इनमें पकड़ी, मदन जी के हाता मोड़, एसबी कालेज के समीप, न्यू पुलिस लाईन, चंदवा, ओवर ब्रिज के समीप, कतीरा, मिल रोड, नवादा, करमन टोला, महावीर टोला, महंत महादेवानंद महिला कालेज के समीप, वी-मार्ट के समीप, बकशु शहीद बाबा के पास, मीरगंज, चिक टोली आदि है। इन स्थानों पर कूड़ा-कचरा का अंबार बढ़ता जा रहा है।

--------------

संविधान के मौलिक अधिकार को कुचल रही है बिहार सरकार आरा : 13 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मी चौथे दिन शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान पूरे दिन आरा नगर निगम परिसर में सफाई कर्मी धरना पर बैठे थे। इसकी अध्यक्षता नेता सरुण राम ने की। धरना को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सह बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार संविधान के मौलिक अधिकार को कुचल रही है। चार दिनों से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। बावजूद सरकार को इसकी कोई चिता नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वित्तीय कमी का रोना रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं, तब ये अनश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। धरना में हरेन्द्र राम, श्याम बाबू राम, अशोक, मुनिका राम, नेपाली राम, कुंती देवी, किरण देवी, सीता देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, रीता देवी, रूपा देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी