बैंक से लूटा गया 21 लाख रुपया बरामद

आरा। नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाजार समिति अनाईठ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चार रोज पहले घटी बैंक डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने लूट की आधी से अधिक रकम बरामद कर ली है। करीब साढ़े 21 लाख रूपये के आसपास बरामदगी की सूचना हैं। जबकि बाकी राशि लूट कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों के पास होने की बात सामने आ रही है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:11 AM (IST)
बैंक से लूटा गया 21 लाख रुपया बरामद
बैंक से लूटा गया 21 लाख रुपया बरामद

आरा। नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाजार समिति, अनाईठ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चार रोज पहले घटी बैंक डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने लूट की आधी से अधिक रकम बरामद कर ली है। करीब साढ़े 21 लाख रूपये के आसपास बरामदगी की सूचना हैं। जबकि, बाकी राशि लूट कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों के पास होने की बात सामने आ रही है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुख्यात बोतल महतो के अलावा विजय चौधरी, पोल्टी और चांदनी समेत एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा है। जिनकी निशानेदही पर वांछितों की तलाश जारी है। अभी तक पिस्टल, गोली, लग्जरी वाहन एवं बाइक बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस मामले में दो और अपराधियों की सरगर्मी से तलाश है। इस दौरान पटना से एक और संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना है। मुख्य साजिशकर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। बोतल और मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही हैं। इस कांड में अभी तक नौ अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। कांड में पकड़े गए अपराधियों से गहन पूछताछ के दौरान जो दो और नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की देर रात तक पुलिस हाथ-पांव मारती रही। शेष राशि वांछितों के पास होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, भोजपुर एसपी सुशील कुमार मामले की लगातार मॉनीटरिग कर रहे हैं। सदर एसडीपीओ सह एएसपी राहुल अम्बरीष के नेतृत्व में एसआईटी टीम को लगाया गया है। पुलिस बैंक से लूटी गई शेष राशि की बरामदगी तथा दो अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के बाद ही शनिवार को अधिकारिक रूप से कांड का खुलासा करेगी। लूट की आधी रकम मुख्य साजिशकर्ता के पास था, जिसे बरामद कर लिया गया हैं। हालांकि, गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर पुलिस अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है।

------------------

कैमूर भाग गया था बैंक लूट कांड का मुख्य साजिशकर्ता:

बैंक लूट कांड का मुख्य साजिशकर्ता पुलिस के डर से कैमूर भाग गया था। इस दौरान एसआईटी द्वारा लगातार दबाव बनाने और परिवार से जुड़े सदस्यों को उठाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी होने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि कांड में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य कोलकाता भाग गए थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध पोल्टी के आने की सूचना मिलते ही टीम ने गुरूवार को सादे लिबास में घेराबंदी कर छापेमारी की थी। जिसके बाद वह पकड़ा गया था। इससे पूर्व मंगलवार की देर रात एसआईटी की टीम ने पटना के अलावा सोनपुर में छापेमारी कर कुख्यात बोतल महतो सहित उसके चार साथियों को उठाया था। एक संदिग्ध चांदनी बक्सर जिला का बताया जा रहा है।

-----

पहली बार एक साथ आए शहर के दो कुख्यात गिरोहों के दो गुर्गे:

इस बैंक डकैती कांड में जिन दो और अपराधियों के नाम सामने आए हैं, वे आरा शहर के दो अलग-अलग गिरोहों के मुख्य मास्टर माइंड के गुर्गे बताए जाते हैं। एक मुख्य मास्टर माइंड सलाखों के अंदर हैं, तो दूसरा फरार हैं। पुलिस ने उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे गिरोह का गुर्गा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

--------------- पटना से एक और संदिग्ध को उठाया गया:

आरा: बैंक डकैती कांड में एसआइटी टीम ने पटना से एक और संदिग्ध को उठाया है। जिससे भी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार कुख्यात बोतल को करीब डेढ़ लाख रुपये मिले थे। जिसमें एक लाख रुपये वह खर्च कर चुका है। जबकि, करीब बीस लाख रुपये मुख्य साजिशकर्ता के पास होने की बात सामने आ रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक एक दर्जन संदिग्धों को उठाया गया है। जिसमें करीब नौ जेल जायेंगे। एसपी के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी