रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, 10 घायल

जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के निरनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 07:10 PM (IST)
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, 10 घायल
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, 10 घायल

भोजपुर । जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के निरनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडा से लेकर ईंट-पत्थर तक चले। झड़प में दोनों पक्षों के एक बुजुर्ग समेत दस लोग जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। इसे लेकर दो पक्षों ने केस दर्ज कराया है, जिसके आधार पुलिस ने राधाकिशुन यादव व बैजनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। झड़प में एक पक्ष के अशोक यादव, धनेश यादव, कमलेश यादव, लाल बहादुर यादव, राधा किशन यादव व मैनेजर यादव, फुलकुमारी देवी तथा दूसरे पक्ष के संतोष यादव, तेज नारायण यादव एवं उमेश यादव को चोटें आई हैं। सभी जख्मी निरनपुर गांव निवासी हैं। इधर जख्मी कमलेश यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग निजी जमीन के रास्ते जबरन ट्रैक्टर ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले नोकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से एक बुजुर्ग समेत दस लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी