हिसक झड़प व हत्या के प्रयास में 10 गिरफ्तार

कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोदईया टोला दौलतपुर गांव में दो गुटों के बीच घटित हिसक झड़प व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:34 PM (IST)
हिसक झड़प व हत्या के प्रयास में 10 गिरफ्तार
हिसक झड़प व हत्या के प्रयास में 10 गिरफ्तार

आरा। कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोदईया टोला, दौलतपुर गांव में दो गुटों के बीच घटित हिसक झड़प व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक पक्ष से सात व दूसरे पक्ष से तीन आरोपी पकड़े गए है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से शंभू राय, संजय राय,शिव किशोर राय, रमेश कुमार, अनुज कुमार , राज नाथ राय, धनंजय राय व दूसरे पक्ष से शत्रुध्न राय, शिव विनय शर्मा तथा पिटू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प में दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा कि कोदईया टोला, दौलतपुर गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर दो गुटों में पहले से विवाद चला आ रहा था। इस बीच शुक्रवार को विवाद ने तूल पकड़ लिया था। दोनों गुटों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें मैनेजर शर्मा, पत्नी-सोनी देवी ,बेटा गुडू शर्मा ,छोटू शर्मा, गोलू, दारोगा शर्मा, विजय शर्मा ,अजय शर्मा, पिटू, शत्रुघ्न शर्मा, बेटा, मारुति ,टुन्नू आदि घायल हो गए थे। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया था।

chat bot
आपका साथी