भागलपुर में युवक को मारी गोली, JLNMCH में चल रहा है इलाज, शराब कारोबारी है आरोपित

भागलपुर में गोराडीह में एक युवक को गोली मारकर जख्‍मी कर दिया है। युवक का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्‍सा महाविद्यालय (मायागंज) अस्‍पताल में चल रहा है। प्राथमिकी में जिसपर आरोप है वह शराब कारोबार में भी शामिल बताया जाता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM (IST)
भागलपुर में युवक को मारी गोली, JLNMCH में चल रहा है इलाज, शराब कारोबारी है आरोपित
गोराडीह के रत्तीचक गांव का सूरज कुमार।

संवाद सूत्र, गोराडीह (भागलपुर)। भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के रत्तीचक गांव में दिनदहाड़े एक युवक सूरज कुमार को अपराधी ने गोली मार दी। घायल युवक का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्‍सा महाविद्यालय अस्पताल में हो रहा है। प्राथमिकी में गोली मारने का आरोप जीवक सिंह पर लगाया गया है। जीवक शराब कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस ने उसे शराब की तस्‍करी मामले में भी आरोपी बनाया है।

जानकारी के अनुसार रत्तीचक गांव का 30 वर्षीय युवक सूरज कुमार अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर परिचित चंदन सिंह के घर से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी घात लगाए गांव के ही अपराधी जीवक सिंह ने उसपर गोली चला दी। गोली सूरज के बायें पैर के जांघ में लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही हल्ला होने पर ग्रामीण और स्वजन वहां दौड़े। तब तक वहां से अपराधी जीवक गोली मारकर भाग चुका था। घायल सुरज को पुलिस ने स्वजन की सहायता से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। सूरज के पिता जयराम सिंह ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उनके पुत्र को गोली क्यों मारी गई, इसका पता नहीं है।

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दलबल के साथ रत्तीचक गांव गोली चलने वाली जगह पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी। दिनदहाड़े गांव में गोली चलने के बाद से रत्तीचक में भय का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। पुलिस गांव में नजर रख रखी है। घायल सूरज की पत्नी रुपा देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के जीवक सिंह (पिता-जोगिंदर सिंह) को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्‍यक्ष ने कहा कि जिस दिन सूरज को गोली मारी गई थी, उसी दिन यहां शराब भी बरामद किया गया था। शराब मिलने की प्राथमिकी में जीवक सिंह सहित दो लोगों का आरोप है।

शराब तस्करी मामले में दो आरोपित

गोराडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रत्तीचक गांव के बहियार में सरकारी बांध के समीप छापेमारी कर एक प्लास्टिक के बोरे से 60 बोतल देसी शराब बरामद किया था। मौके से तस्कर भाग निकले थे। भागते हुए दोनों तस्कर को कुछ दूर तक पुलिस ने खदेड़ा था। मामले में पुलिस ने मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम कि धारा 30 ख के तहत शराब तस्करी का आरोप लगाकर रत्‍तीचक गांव के ज्योतिष कुमार एवं जीवक सिंह को आरोपित बनाया है।

chat bot
आपका साथी