मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है योग

मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सभी को योग करना चाहिए इससे शरीर का संतुलन और मस्तिष्क स्थिति ठीक रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 02:36 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:14 AM (IST)
मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है योग
मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है योग

भागलपुर। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सभी को योग करना चाहिए, इससे शरीर का संतुलन और मस्तिष्क स्थिति ठीक रहता है। ये बातें बुधवार को दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को योग की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध योग प्रशिक्षण धीरज वशिष्ठ ने कहीं। उन्होंने कहा कि जीवनशैली का कुप्रभाव बच्चों पर बहुत ज्यादा पड़ा है। इस कारण बच्चे भविष्य की प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं कर पाते हैं। स्कूल निदेशक संजय कुमार ने कहा कि स्कूल में योग अनिवार्य रूप से कराया जाता है। बच्चों को हमेशा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बाजार के खाद्य पदार्थो से हमेशा दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने से हम समय, धन व शरीर के नुकसान से बच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी