बचपन का प्यार मेरा, भूल नहीं जाना रे; Boy & Girlfriend ने कर ली शादी, भागलपुर के ग्रामीणों ने फेर द‍िया पानी

भागलपुर में बचपन के प्यार का ग्रामीणों ने विरोध कर द‍िया। दोनों के शादी का विरोध ग्रामीणों ने कर द‍िया। पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ दोनों के स्‍वजनों को सौंप दिया है। नवविवाहित जोड़े को पुलिस ने पकड़ लड़की के मां को किया सुपुर्द।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:52 AM (IST)
बचपन का प्यार मेरा, भूल नहीं जाना रे; Boy & Girlfriend ने कर ली शादी, भागलपुर के ग्रामीणों ने फेर द‍िया पानी
भागलपुर के बचपन के प्‍यार को लोगों ने नहीं स्‍वीकारा। शादी का कर द‍िया व‍िरोध।

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती व एक युवक ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ा घर वापस लौटे तो ग्रामीणों ने शादी मानने को तैयार नहीं हुए। मंगलवार की देर रात तक प्रेम विवाह का जोरदार विरोध हुआ। सही समय पर पुलिस ने पहुंच दोनों को थाने ले आई। नहीं तो मामला बिगड़ सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार हरियो पानी टंकी स्‍थ‍ित अपने ननिहाल में अमित कुमार नाम का युवक बचपन से रह रहा था। ननिहाल में रहने के दौरान अम‍ित को गांव के ही एक लड़की से प्रेम हो गया। जिसके बाद दोनों का प्यार आपस में बढ़ता गया। और एक दिन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। जिसके बाद कुछ महीने पूर्व दोनों ने घर स्व भागकर शादी रचा ली।

शादी के बाद जब दोनों गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। एक जाति में विवाह नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने घर पहुंच इस प्रेम विवाह का जमकर विरोध किया। दोनों के स्वजनों की ओर से पंचायत होने की बात कही गई। लेकिन मामला बिगड़ता देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों को उठाकर थाने ले आई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष में से किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया। दोनों युवक युवती रजामंदी से शादी की है। फिलहाल लड़की व लड़के को लड़की के मां के पास सुपुर्द कर दिया है।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

नाथनगर  के मधुसूदनपुर इलाके में शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। लड़की पिता ने नवगाछिया के साहू परबत्ता के गरइया निवासी मनीष कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित मनीष दो साल से उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच और 161 व 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी