किशनगंज प्रशासन की पहल... रेड लाइट एरिया में रह रहीं महिलाएं बना कर रही स्वरोजगार, इस तरह बदल रहा जीवन

किशनगंज प्रशासन की पहल अब रेड लाइट एरिया में रह रहीं महिलाओं के जीवन में खुशियां भर रही हैं। अब जिला प्रशासन की मदद से देह व्यापार के धंधे में शामिल रही 22 महिलाओं का पुनर्वास कराया गया है। वे अब स्वरोजगार कर रही हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:07 PM (IST)
किशनगंज प्रशासन की पहल... रेड लाइट एरिया में रह रहीं महिलाएं बना कर रही स्वरोजगार, इस तरह बदल रहा जीवन
किशनगंज प्रशासन की पहल रेड लाइट एरिया की महिलाओं के जीवन में खुशियां भर रही हैं। फोटो सांकेतिक।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। जिले में देह व्यापार का धंधा बंद कराने को लेकर पुलिस लगतार अभियान चला रही है। जिला मुख्यालय स्थित खगड़ा व बहादुरगंज प्रखंड स्थित प्रेमनगर और कोचाधामन के बिशनपुर में चल रहे रेडलाइट एरिया के उन्मूलन को लेकर पुलिस की मुहिम को अब आमजन का भी साथ मिलने लगा है। यही वजह है कि बिशनपुर बाजार से पूरी तरह रेडलाइट एरिया का सफाया करने में पुलिस सफर रही है। अब जिला प्रशासन की मदद से देह व्यापार के धंधे में शामिल रही 22 महिलाओं का पुनर्वास कराया गया है।

हाल ही में जीविका के माध्यम से इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल कराने की पहल जिला प्रशास ने की है। अब खगड़ा और प्रेमनगर की बारी है। यहां भी पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। विगत छह माह में एक दर्जन से अधिक बार छापेमारी कर दर्जनों आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

एसपी कुमार आशीष बताते हैं कि देह-व्यापार से जुड़े दर्जनों आरोपितों को जेल भेजने, न्यायालय से त्वरित विचरण कर समुचित सजा दिलवाने के बाद भी जब यह कुरीति बंद नहीं हुई तो इस सामाजिक कोढ़ के समूल नाश के लिए वैसे लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का अभियान शुरू किया गया। महिलाओं का काउंसिलिंग कर पुनर्वास के लिए तैयार कराया गया। जिसमें तत्कालीन डीएम हिमांशु शर्मा व पूर्व विधायक मुजाहिद आलम का साथ मिला। नया साल शुरू होते ही डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के सहयोग से गत छह जनवरी को देह व्यापार के धन्धे से हमेशा के लिये अलग होने वाली 22 परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की पहल की गई। जरूरतमंदों को सिलाई मशीन सेट, तीन लाख रुपये का चेक जीविका से प्रदान किया गया, ताकि वह इस पैसे से नया रोजगार कर सकें।

सामाजिक जागरुकता से देह व्यापार के धंधे को जिले से समाप्त करने की कोशिश बिशनपुर के रेड लाइट इलाके से शुरू की गई है। इस बुराई को भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों यथा खगड़ा रेड लाइट इलाका और बहादुरगंज के प्रेमनगर टोला से भी जड़ से समाप्त किया जाएगा। समाज की मुख्यधारा से भटकी हुई महिलाओं को जिला प्रशासन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्रदान कराए जाएंगे। ताकि इस सामाजिक बुराई का समूल नाश हो सके और मजबूरी में कोई ऐसे कुचक्र में फंसने से बच सके। इन दोनों रेडलाइट इलाके में गातार गश्ती और जांच अभियान चलाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी